भाजपा सशक्त मंडल अभियान की बूथ सत्यापन बैठक संपन्न
भाजपा ही अल्पसंख्यकों की सही हितेषी- एम सादिक खान
झुंझुनूं(सुरेशसैनी) झुंझुनू विधानसभा की सशक्त मंडल अभियान के अंतर्गत संपन्न हुई बूथ सत्यापन बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एम सादिक खान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही अल्पसंख्यकों की सही हितेषी है। जब-जब राजस्थान में भाजपा का शासन काल रहा है तब तब पार्टी ने अल्पसंख्यकों को भारी लाभ दिया है, जबकि कांग्रेस की गहलोत सरकार ने पिछले 3 वर्षों में अल्पसंख्यकों की कोई सुध भी नहीं ली है। उन्होंने कहा कि पिछले 30 वर्षों में अन्य विभागों से 3 आईएएस प्रमोट हुए हैं वे तीनों ही आईएस भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही बनाए गए हैं , जबकि कांग्रेस सरकार उर्दू को भी समाप्त करने पर तुली हुई है । राजस्थान में 23 सीटें उर्दू की खाली होने के बावजूद गहलोत सरकार द्वारा मात्र 5 सीटों पर भर्ती निकाली गई है। इससे स्पष्ट है कि राज्य की कांग्रेस सरकार अल्पसंख्यकों की हितैषी बनने का सिर्फ नाटक कर रही है जबकि सत्यता यह है कि भारतीय जनता पार्टी ही अल्पसंख्यक लोगों की सच्ची हितैषी है व उनके भले की सोचने वाली पार्टी है। एम सादिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिलों, विधानसभा के मंडल स्तर तक बूथ समितियों का गठन किया जा रहा है , व उनके सत्यापन का कार्य चल रहा है । इसके पश्चात पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति भी की जावेगी। पार्टी द्वारा धरातल पर बुथ समितियों के गठन का कार्य किया जा रहा है , उसके बाद पार्टी की जड़ें इतनी ज्यादा मजबूत हो जाएगी कि भविष्य में भारतीय जनता पार्टी को किसी भी क्षेत्र में हराया नहीं जा सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया ने सभी मंडल अध्यक्ष अध्यक्षो, मंडल प्रवासियों व मंडल प्रभारियों को धरातल पर ईमानदारी से कार्य करते हुए बूथ समितियों के गठन का कार्य करने की बात कही। विधानसभा प्रवासी भास्कर शर्मा चूरू में अपने झुंझुनू विधानसभा के समस्त मंडल अध्यक्षों, प्रवासियों व प्रभारियों को प्रत्येक बूथ पर प्रवास कर बूथ समितियों के गठन करने का निर्देश दिया । भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया जबकि सशक्त मंडल अभियान की सह प्रवासी विमला चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया । राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, पूर्व में भाजपा के प्रत्याशी रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भाबू, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री अयूब खान ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया व श्रीमती सुशीला सिगड़ा ने भी सशक्त मंडल अभियान मैं बूथ समितियों के गठन में अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री रुस्तम अली कांट ने किया । भाजपा पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सादिक खान को टाइम्स ग्रुप द्वारा जारी पुस्तक आईकॉनस ऑफ शेखावाटी की प्रति भेंट की गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बगड़ , रामनिरंजन पुरोहित, बगड़ नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़ , जिला मंत्री संजय मोरवाल , पूर्व प्रधान सुनीता स्वामी, श्रीमती ममता शर्मा, सावित्री सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान, झुंझुनू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भादरमल स्वामी , कुलोद मंडल अध्यक्ष सतीश खीचड़, सुल्ताना मंडल अध्यक्ष बलजीत शर्मा, नगर मंडल महामंत्री रवि लाम्बा, दिलीप सैनी, नगर उपाध्यक्ष पार्षद प्रमोद बुडानिया, रामनिवास सैनी, महेंद्र सोनी , ताराचंद कुमावत , नगर मंत्री ललित जोशी, जगदीश गोस्वामी, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, कोषाध्यक्ष सीए लोकेश अग्रवाल, मनीष सैनी, अब्दुल मजीद अब्बासी, असगर पहाड़ियान, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह शेखावत , एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शंभू नेहरा , अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष इमरान राठौड़, अरुण शर्मा, संजय जांगिड़, राजकुमार मुंड सुल्ताना , शक्ति केंद्र संयोजक नरेंद्र शर्मा , अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री रईस, नदीम भाटी नवलगढ़ मूलचंद झाझडिया, सुभाष मावंडिया, बबलू मेघवाल सहित विधानसभा के जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं मंडल कार्यकारिणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।