पुलिस की क्रूरतापूवर्ण कार्यवाही और बर्बरता के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा से एसपी को सौंपा ज्ञापन

 पुलिस की क्रूरतापूवर्ण कार्यवाही और बर्बरता के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा से एसपी को सौंपा ज्ञापन


भरतपुर. गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के लाड़मका गांव में गत २४ सितंबर को एक अपराधी के घर दबिश देने गई थी। इस दौरान पुलिस द्वारा कि गई क्रूरतापूर्ण कार्यवाही और बर्बरता के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने जिलाध्यक्ष हंसिका गुर्जर के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई को ज्ञापन सौंपा है। इसमें पुलिस दल की जांच कर पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि दबिश के दौरान गोपालगढ़ थानाधिकारी राजवीर ङ्क्षसह ने महिलाओं पर लाठीचार्ज कर सामाजिक मर्यादाओं को तोड़ा है। दबिश में उनके साथ महिला पुलिस नहीं थी। पुलिस द्वारा की गई क्रूरतापूर्ण कार्यवाही में एक १५ दिवसीय प्रसूता को गंभीर चोटें आई जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं थानाधिकारी का कहना है कि ग्रामीणों और आरोपी इजरत के परिजनों ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस को यह कदम उठाना पड़ा। भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिस की इस कार्यवाही की जांच कराने की मांग जिला पुलिस अधीक्षक से की है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो महिला मोर्चा सहित अन्य संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें शीघ्र ही दोषियों के खिलाफ जांच कर उचित कानूनी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवानी दायमा, जिला महामंत्री अर्चना किराड़ व सपना डीगिया, मीडिया प्रभारी बबीता सैनी, कोषाध्यक्ष रेनू गर्ग, जिलामंत्री कोमल शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष शैली गर्ग, डीग शहर मंडल अध्यक्ष उषा और नीतू मौजूद रहीं।

टिप्पणियाँ