बूथ सत्यापन हेतु झुंझुनू विधानसभा की बैठक लेंगे अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष खान

 बूथ सत्यापन हेतु झुंझुनू विधानसभा की बैठक लेंगे अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष खान


झुंझुनूं(सुरेशसैनी) बूथ समितियों के सत्यापन हेतु झुंझुनू विधानसभा की बैठक लेने के लिए एक दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एम सादिक खान झुंझुनू आएंगे बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया करेंगे। भाजपा जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित एक निजी रेस्टोरेंट खाना खाजाना के सभागार में दोपहर 12:00 बजे झुंझुनू विधानसभा की बैठक होगी , जिसमें विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, उन मंडलों के महामंत्री, मंडल में आने वाले सभी जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा के जिला पदाधिकारी, बूथ समितियों के गठन हेतु लगाए गए विधानसभा प्रभारी , विधानसभा प्रवासी,  विधानसभा में आने वाले सभी मंडलों के प्रभारी , मंडल प्रवासी एवं सह प्रवासी भाग लेंगे। इसी क्रम में दोपहर 1:00 बजे झुंझुनू मंडल की बैठक होगी जिसमें अध्यक्ष सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, मंडल के सभी शक्ति केंद्र संयोजक , शक्ति केंद्र प्रभारी एवं मंडल में रहने वाले सभी जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा के जिला पदाधिकारी शामिल रहेंगे। उसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एम सादिक खान पत्रकारों से वार्ता करेंगे तथा दोपहर 3:00 बजे झुंझुनू ग्रामीण मंडल के भड़ौदा कला ग्राम में शक्ति केंद्र की बैठक होगी, जिसमें झुंझुनू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष , शक्ति केंद्र संयोजक एवं उस शक्ति केंद्र में आने वाले सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

टिप्पणियाँ