भरतपुर जिला प्रमुख बनेभारतीय जनता पार्टी के जगत सिंह


 भरतपुर जिला प्रमुख बनेभारतीय जनता पार्टी के  जगत सिंह

       8 प्रधान निर्विरोध निर्वाचित घोषित जिला प्रमुख एवं 4 प्रधानों   का मतदान से  हुआ फैसला          भरतपुर 


| पंचायती राज आम चुनाव 2021  के तहत जिला परिषद के जिला प्रमुख एवं पंचायत समिति के प्रधान पद के लिये शनिवार को हुए चुनाव में 8 पंचायत समितियों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं शेष में मतदान के माध्यम से फैसला हुआ |

जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जिला प्रमुख के पद के लिये हुए मतदान में भारतीय जनता पार्टी के  जगत सिंह 19 मतों से विजयी घोषित हुए कु. जगत सिंह  को 28 मत उनकी प्रतिद्धंदी हलिमा को 09 मत प्राप्त हुए |

 पंचायत समिति सेवर के प्रधान पद पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की श्री मती शकुन्तला , पंचायत समिति उच्चैन  से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हिमांशु ,पंचायत समिति रुपवास से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतू ,  पंचायत समिति नगर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आरिफ़ खान, पंचायत समिति डीग से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की शिखा कौर, पंचायत समिति पहाड़ी से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साजिद खान,पंचायत समिति यज्ञ भुसावर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सुफैदी,पंचायत समिति वैर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साक्षी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुई |

       इसी प्रकार पंचायत समिति नदबई से भारतीय जनता पार्टी की मुन्नीदेवी वी 01 मत से विजयी घोषित हुई मुन्नीदेवी को 14 मत उनकी प्रतिद्धंदी सीमादेवी को 13 मत प्राप्त हुए |पंचायत समिति कुम्हेर से भारतीय राष्ट्रीय काग्रेंस की कविता कुमारी 01 मत से विजयी घोषित हुई कविता कुमारी को 10 मत उनकी प्रतिद्धंदी  रही रश्मि फौजदार को 09 मत प्राप्त हुए | पंचायत समिति कांमा से भारतीय राष्ट्रीय काग्रेंस की शहनाज हुसैन 09 मतों से विजयी घोषित हुए शहनाज हुसैन  को 13 मत उनके प्रतिद्धंदी  रहे धर्मवती गुर्जर को 04 मत प्राप्त हुए |पंचायत समिति बयाना से निर्दलीय मुकेश 05 मतों से विजयी घोषित हुए मुकेश को 14 मत उनके प्रतिद्धंदी  रहे नत्थी सिंह को 09 मत प्राप्त हुए |

         --------------------+

टिप्पणियाँ