केंद्रीय बस स्टेण्ड भरतपुर पर आम सभा आयोजित की गयी

 *राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों का संयुक्त मोर्चा भरतपुर एवं लोहागढ़  आगार*


 

               

     

              *11 सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज के संयुक्त मोर्चे के कर्मचारियों की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन के सातवे  चरण में आज  13.09.2021  को  भरतपुर एवं लोहागढ़ आगार द्वारा केंद्रीय बस स्टेण्ड भरतपुर पर आम सभा आयोजित की गयी 

            *भरतपुर * 


राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों का संयुक्त मोर्चा के प्रदेश व्यापी आह्वान पर   आम सभा का आयोजन किया गया l  सभा में मुख्य वक्ता एटक के प्रदेश महासचिव कॉमरेड धर्मवीर चौधरी ने किये जा रहें आंदोलनो की रूपरेखा को विस्तार से समझाया और  संयुक्त मोर्चा के द्वारा संघर्षो से प्राप्त किये हकों को विस्तार से  बतायाl भरतपुर एवं लोहागढ़  आगार के संयुक्त मोर्चा के संयोजक राजेंद्र सिंह सोलंकी  सभा का संचालन करते हुए बताया की राज्य सरकार, रोडवेज कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैया को छोड़े और उनकी मांगों के सकारात्मक समाधान को लेकर राज्य सरकार समय रहते आवश्यक कदम उठाए अन्यथा कर्मचारी और उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे l संयुक्त मोर्चा से प्रदेश  पदाधिकारी सीटू के सत्यवीर चौधरी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष , कल्याण समिति के इन्द्र सिंह चौहान, बीजेएमएम  के राधेश्याम ज्योति सिंह,  रिटायर्ड एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष गिर्राज शर्मा 

        भरतपुर एवं लोहागढ़  आगार के कर्मचारियों ने बताया कि रोडवेज कर्मचारी सातवां वेतन आयोग,रिटायर्ड कर्मचारियों के बकाया भुगतान ,1500 नई बसों की खरीद, 9000 रिक्त पदों पर भर्ती, बकाया  डीए बोनस का भुगतान, पूर्व की भांति राजस्थान रोडवेज को राजस्थान सरकार के विभाग में मर्ज करके संचालित करने जैसी मांगो को लेकर संघर्षरत हैं ।  

         

टिप्पणियाँ