भारतीय सेना द्वारा स्वर्णिम विजय वर्ष महोत्सव के दौरान साइकिल अभियान एवं आभासी साइक्लोथन का किया आयोजन

 भारतीय सेना द्वारा स्वर्णिम विजय वर्ष महोत्सव के दौरान साइकिल अभियान एवं आभासी साइक्लोथन का किया आयोजन  













भरतपुर,27 सितम्बर। 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना की शानदार जीत के 50 साल पूरे होने पर भारतीय सेना की समकालीन परंपराओं का प्रतिनिधित्व करते हुए मथुरा स्थित कोर के तत्वावधान में एक साइकिल अभियान और आभासी साइक्लोथन का आयोजन किया गया। 

     भरतपुर सैना की यूनिट के स्टेशन कमांडर ने सेवर फोर्ट के मुख्य द्वार से साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। भरतपुर सैन्य स्टेशन से सेना के 37 साइकिल चालकों ने अभियान में भाग लिया। यह अभियान चार दिनों में लगभग 150 किलोमीटर की दूरी तय करेगा और भरतपुर से चार प्रमुख दिशाओं को कवर करेगा। यह अभियान स्वर्णिम विजय वर्ष के बारे में जागरूकता पैदा करने और स्थानीय आबादी को स्वच्छ भारत अभियान एवं आजादी का वन महोत्सव के बारे में शिक्षित करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा।  पूरे भारत मे अभियान का विस्तार करने के लिए 75 किलोमीटर के आभासी साइक्लोथॉन का भी आयोजन किया गया जिसमें 1385 साइकिलिंग उत्साही लोगों ने स्वर्णिम विजय वर्ष के शुभ समारोहों को मनाने के लिए सक्रिय रूप से भाग लिया।  साइक्लोथॉन का संचालन डिजिटल मीडिया के माध्यम से किया गया था जिसे प्रतिभागियों ने खूब सराहा।

टिप्पणियाँ