गणपति बप्पा मोरया-अगले बरस तू जल्दी आ... कृत्रिम जल कुण्ड बनाकर किया विसर्जन..



 श्री गजानन सेवक ट्रस्ट

भरतपुर

गणपति बप्पा मोरया-अगले बरस तू जल्दी आ...

कृत्रिम जल कुण्ड बनाकर किया विसर्जन..






.

 भरतपुर। श्री गजानन सेवक ट्रस्ट की ओर से छठवें गणपति महोत्सव का आज भव्य शोभायात्रा के साथ समापन कर दिया गया। गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ की अरदास के साथ ट्रस्ट के तमाम महिला पुरूष सदस्यों ने गणेश जी महाराज को सुख,शांति और समृद्धि की कामना करते हुए विदाई दी। इससे पहले दिन में आमजन के लिए विशाल प्रसादी भंडारा किया गया। हर वर्ष की भांति इस बार भी पर्यावरण संरक्षण लक्ष्य तय कर जलकुंड बनाकर श्री गणेश जी महाराज का विधिवत विसर्जन किया गया। ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी अशोक ताम्बी ने बताया कि इस बार अभिनव प्रयोग करते हुए ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा गाय के गोबर से बनी हुई गणेश जी की प्रतिमा विधि विधान से स्थापना की।10 दिनों तक सुबह शाम की आरती के साथ-साथ श्री गजानन महिला मंडल की सदस्यों ने सुंदरकांड पाठ,भजन-संकीर्तन,फूल बंगला आदि अन्य धार्मिक आयोजन किये गए।एकादशी को श्री श्याम बाबा का भव्य जागरण किया गया।

शाम 4बजे पांडाल से निकलकर श्री गणेश नगर परिक्रमा पर निकले। इस दौरान कई जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।नगर फेरी के पश्चात शाम7 बजे पुनः पांडाल में पधारने के बाद पहले से तैयार किये गए गंगा यमुना के जल मिश्रण से कृत्रिम जल कुंड में श्री गणेश जी का  अध्यक्ष मनोज फौजदार एवं राखी फौजदार ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की तत्पश्चात सभी भक्तों ने पूजन कर विसर्जन किया सभी भक्तों ने नम आंखों से बाबा को विदाई देते हुए अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना की।

टिप्पणियाँ