*लसाडिया में केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुण्डा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने किया विशाल आमसभा को संबोधित
*
.......
*भाजपा प्रत्याशी खेत सिंह मीणा को प्रचंड मतों से विजयी दिलाने का किया आव्हान*
.......
प्रतापगढ़/धरियावद :- धरियावद विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी खेत सिंह मीणा के समर्थन में केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने लसाडिया में एक विशाल आम सभा को संबोधित किया।
एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हार्दिक अरुण छोरिया ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी खेत सिंह मीणा के पक्ष एवं समर्थन में लसाडिया में आयोजित विशाल आम सभा को केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुण्डा ने भगवान बिरसा मुण्डा को याद करते हुए महाराणा प्रताप की धरती वीरभूमि राजस्थान को नमन किया एवं अपने संबोधन की शुरुआत की। केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा ने विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना से काल के ग्रास हुए धरियावाद से वरिष्ठ विधायक गौतमलाल मीणा के दुःखद निधन से मन अत्यधिक व्यथित हुआ था, हम उन्हें आत्मीय श्रद्धांजलि अर्पित करते है। केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आदिवासी समाज ने कभी भी मुग़लो और अंग्रेजो से समझौता नहीं किया। आदिवासी समाज अपने स्वाभिमान, त्याग और बलिदान की भावना से जीवन यापन करता है। देश की आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का संकल्प भारत सरकार के नेतृत्वकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है। कांग्रेस ने 70 वर्षों में आदिवासी समाज सहित देश को पिछाड़ने में कोई कमी नही छोड़ी थी। भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने सात वर्षों में किसानों को, आदिवासियों को, युवाओं को, महिलाओं को उनका स्वाभिमान और सम्मान पुनः दिया है। केंद्र की मोदी सरकार ने योजनाबद्ध और महत्वाकांक्षी दृढ़संकल्पना के रूप में देश के आमूलचूल विकास का बीड़ा उठाया और विकास की ओर अग्रसर है। जो कार्य कांग्रेस के 70 वर्षो के कालखण्ड में नहीं हो पाये वो 7 वर्ष के मोदी कालखण्ड में पूर्ण हो रहे है। आपके क्षेत्र में मोदी सरकार ने एकलव्य मॉडल विद्यालय खोलने का संकल्प लिया जिससे आपके क्षेत्र में आदिवासी बच्चो को विश्व स्तर पर अपना झण्डा बुलन्द करने का अवसर प्राप्त होगा। भारतीय जनता पार्टी शासित केंद्र की मोदी सरकार राजस्थान के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती परन्तु राजस्थान की कांग्रेस शासित गहलोत सरकार विकास मे अवरोध पैदा करती है। केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुण्डा ने धरियावाद विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी भाई खेतसिंह मीणा को विजयीश्री दिलाने का जनता-जनार्दन से आग्रह किया।
विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि आप खेतसिंह मीणा को भारी मतों से विजयी दिलावे। डॉ. पूनिया ने कहा भाजपा जो कहती है, वो करती है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों, किसानों, युवाओं, आदिवासियो के साथ धोका किया है, अब समय आया है वोट की चोट से कांग्रेस के झूठे महल को गिरा कर भाजपा प्रत्याशी को जीता कर विधानसभा में भेजने का।
राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष और धरियावाद के चुनाव प्रभारी राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार झूठी सरकार है, कांग्रेस की गहलोत सरकार बहुरूपियों की सरकार है। गहलोत सरकार ने प्रदेश को विकास में पिछाड़ा है। अब धरियावाद की जनता को कांग्रेस की गहलोत सरकार के झूठे मंसूबो को फेल करते हुए धरियावाद में फिर से कमल का फूल खिलाना है।
पूर्व सांसद एवं चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक पुष्प जैन ने विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी गांव, गरीब और किसान के विकास हेतु संकल्पित पार्टी है, आप सभी भारतीय जनता पार्टी में पूर्ण विश्वास करे और प्रत्यशी खेतसिंह मीणा को भारी मतों से विजयश्री दिलावें।
भाजपा प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जो आशीर्वाद आपने पिछले चार चुनावो में दिवंगत विधायक गौतमलाल मीणा को दिया, वैसा ही आशीर्वाद आप भाजपा प्रत्याशी खेतसिंह मीणा को देकर हजारों मतों से जीता कर राजस्थान की विधानसभा में धरियावाद विधानसभा की आवाज बना कर भेजे।
धरियावाद विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी खेतसिंह मीणा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि में आपके विश्वास पर हमेशा खरा उतरूंगा।
भारतीय जनता पार्टी की विशाल आमसभा के दौरान केंद्रीय जनजाति मंत्री एवं झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद कनकमल कटारा, पूर्व सांसद पुष्प जैन, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा, भाजपा प्रत्याशी खेतसिंह मीणा, प्रतापगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, चित्तौड़गढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, राजसमन्द विधायक दीप्ति माहेश्वरी, पूर्व मंत्री धनसिंह रावत, डूंगरपुर जिला प्रमुख सूर्य देवी, प्रतापगढ़ जिला परिषद के नेता प्रतिपक्ष हेमन्त मीणा, प्रदेश का.स. महेश शर्मा, प्रधान हकरीदेवी मीणा,
धन्यवाद उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली ने व्यक्त किया
सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंचस्थ रहे।
इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्तकर्ता एवं आम जनसमुदाय उपस्थित रहे।