छात्रा के साथ छेडछाड़ का आरोपी धराया, गया जेल

 छात्रा के साथ छेडछाड़ का आरोपी धराया, गया जेल.                                                     सुभाष तिवारी प्रतापगढ़


, प्रतापगढ़। छात्रा के साथ छेडछाड तथा गालीगलौज व मारपीट के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार की दोपहर बाद जेल भेज दिया। कोतवाली के एक गांव की छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने गुरूवार को स्थानीय नगर पंचायत के शीतलमऊ निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र विकास सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। घटना मे पीड़िता ने बीती चार अक्टूबर को स्कूल जाते समय रास्ते मे आरोपी पर छेडछाड का केस दर्ज कराया है। कोतवाली के दरोगा असलम ने शुक्रवार की सुबह आरोपी विकास सिंह को धर दबोचा।

टिप्पणियाँ