सेवादल कांग्रेस की बेठक होगी मंगलवार को जिले में आयोजित

 सेवादल कांग्रेस की बेठक होगी मंगलवार को जिले में आयोजित



सिरोही। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक राजस्थान में सेवादल चला गांव-गांव गली-गली अभियान के तहत सिरोही जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक 26 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 11:00 बजे डाक बंगले में एवं दोपहर 3:00 बजे आबूरोड में सेवादल  कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित  होगी इस बैठक को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन हटेला संबोधित करेंगे इस अवसर पर सिरोही जिला कांग्रेस सेवादल के प्रभारी भोमाराम मेघवाल कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक स्तरीय सेवादल सदस्य अभियान की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी इस कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं सेवादल के प्रदेश पदाधिकारी व सेवादल के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

टिप्पणियाँ