गांधी जयंती सप्ताह आज से शुरु
होंगे विभिन्न कार्यक्रम
झुंझुनूं,सुरेशसैनी 1 अक्टूबर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा गांधी जयंती सप्ताह का आगाज आज यानी शनिवार से होगा। आज सुबह 8 बजे से जिला प्रशासन और गांधी जीवन दर्शन समिति के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 8 बजे शहीद स्मारक से गांधी पार्क तक मैराथन दौड़ का आयोजन होगा, जिसमें नेहरु युवा केंद्र के युवा, खिलाड़ी और छात्र-छात्राएं दौड़ेंगे। गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक मुरारी सैनी ने बताया कि दौड़ के बाद गांधी पार्क में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में सर्वधर्म सभा का आयोजन भी किया जाएगा।