रीट परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन।

 रीट परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन।


झुंझुनूं(सुरेशसैनी) प्रदेश की रीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर आज भा ज पा युवा मोर्चा ने प्रदेशव्यापी आहावान पर पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम  ज्ञापन सौंपा। सुबह ग्यारह बजे शहीद स्मारक से रवाना हो कर मोर्चे के कार्यकर्ता  राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को बर्खास्त करने एवं परीक्षा की  सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर पार्टी के झंडे एवं सरकार विरोधी नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर  कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरकार विरोधी नारे लगाए।इस दौरान भा ज पा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने बताया कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा कर राज्य की सत्ता में आई कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनते ही युवाओं का शोषण करने का काम शुरू कर दिया तथा सरकार का आलम यह है कि उसे राज्य के शिक्षित बेरोजगारों की कोई फ़िक्र ना होकर सिर्फ अपने परिवारजनों एवं रिश्तेदारों के भविष्य की चिंता है जिसका ताजा उदाहरण आर ए एस की परीक्षा परिणाम में देखने को मिला है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं के साथ किए गए अन्याय को युवा वर्ग कभी भी सहन नहीं करेगा तथा आने वाले समय में कांग्रेस को राज्य की सत्ता से बेदखल करके ही दम लेगा।इस दौरान भा ज पा राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विशम्बर पूनिया, जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुनील लाम्बा, जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा,ओ बी सी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयदीप गुर्जर,एसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवकुमार जेवरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, सूरजगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष संजय गोयल एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, चिड़ावा ग्रामीण मंडल महामंत्री एडवोकेट नंदलाल सैनी,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनुज लाम्बा, वर्षा सोमरा, मंजीत यादव,जिला महामंत्री निखिल शर्मा, जिला मंत्री हनुमान सिंह सांखला,कमल सैनी, मनोज आलड़िया, हिमांशु मांजू,कार्यालय मंत्री राजू मराठा,आई टी प्रमुख मनीष सैनी,भा ज पा शहर महामंत्री दलीप सैनी, रवि लाम्बा,उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी, रामनिवास सैनी, पुरषोत्तम सैनी,डालचंद चंचलानी, सुखदेव मेहरा, सुनिल खेदड़, आनंद पचार, अनिल बड़सरा, विजेन्द्र गोदारा, राहुल जैदिया,जसरापुर मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान, सूरजगढ़ पंचायत समिति सदस्य अमित बिजारणियां, नदीम भाटी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ