विश्व हाथ धुलाई दिवस पर स्काउट गाइड सदस्यो ने नुक्कड नाटक किया।


  विश्व हाथ धुलाई दिवस पर स्काउट गाइड सदस्यो ने नुक्कड नाटक किया।   


  

  स्वस्थ रहने एवं करोना के बचाव के लिए साबुन से हाथ धोना जरूरीः लाटा 


          राजस्थान राज्य भारतं स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में  आज विश्व हाथ धुलाई दिवस पर अनेक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।जिमसें सबसे पहले स्काउट गाइड जिला मुख्यालय बडा तालाब सीकर पर हाथ धुलाई संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 

          सी ओ स्काउट बसन्त कुमार लाटा ने हाथ धुलाने के फायदे का प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया एवं साबुुन से हाथ धोकर ही कुछ खाना चाहिये ताकि हम स्वस्थ रहे तथा स्काउट गाइड पूरे जिले में हाथ धोने के फायदो के बारे में धर घर सम्पर्क कर जन साधारण को जानकारी प्रदान करे ताकि सभी स्वस्थ रहे व जीवन अच्छा रहे एवं स्वस्थ राष्ट्र् का निर्माण हो सके व हाथ धोने से होने वाले फायदे एवं शोच के बाद एवं खाना खाने से पहले साबुन से हाथ नही धोने से होने वाले नुकसान के बारे में कई वक्ताओ ने जानकारी प्रदान की।

           इस अवसर पर  निर्मला माथुर रेन्जर लीडर पदमनी आॅपन रेन्जर टीम सीकर ने हाथ धुलाई दिवस पर विस्तार से प्रकाश डालाए हाथ धोना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी हैं स्वस्थ रहना है तो सबको खाना खाने से पहले एवं शोच जाने के बाद साबुन से हाथ अवश्य ही धोये । 

        स्वस्थ रहने के लिए साबुन से हाथ धोना जरूरी है इसके बारे में मरूधर आॅपन रोवर  कू्र सीकर के रोवर पारस जैनए ने भी जानकारी प्रदान की। उसके बाद हाथ धोने एवं हाथ धोने के सही तरीके का बेनर एवं तख्तीयाॅ एवं पोस्टर के माध्यम से शहर में विभिन्न स्थानो पर जानकारी प्रदान की गई ।

          स्काउट गाइड जिला मुख्यालय एवं मारू पार्क के पास एवं शहर में अन्य स्थानो पर  बसन्त कुमार लाटा सीओ स्काउट,निर्मला माथुर,सचिन, नविन,विमल,स्काउट रोनित जोगानी ,रेन्जर कविता दानोदिया, शकुन्तला ओर अतुल्या कृष्णा ने शानदार नुक्कड नाटक के माध्यम से हाथ धोना क्यो जरूरी है एवं हाथ धोने के तरीके की जन साधारण को जानकारी प्रदान की गई ।

        

      जिला सीकर के स्थानीय संध मुख्यालयो एवं जिले के इको क्लब सदस्यो एवं स्काउट गाइड ने  विभिन्न विद्यालयो एवं गाॅवो कस्बो में विश्व हाथ धुलाई दिवस पर जन साधारण एवं विद्यालयो के छात्र छात्राओ में जन जागृति का कार्य किया सन्देश दिया कि यदि स्वंस्थ रहना है तो हाथ धोना जरूरी है कोरोना को भगाना है तो हाथ धोना जरूरी है। 

टिप्पणियाँ
Popular posts
कवर नगर मोनेटो धर्मशाला रोड पर अवैध निर्माण
चित्र
हमारे रसूल ने फरमाया है कि* *देश के प्रति वफादार रहें आमिल शेख हातिम भाई मनावर वाले*
चित्र
छाया रानी मैमोरियल सेवा समिति जयपुर ने रीट परीक्षार्थियों एवम उनके परिजनों हेतु निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा एवम जल, चाय व भोजन बूथ संचालित किया।*
चित्र
डॉ कैलाश चन्द्र शर्मा वरिष्ठ चिकित्साधिकारी ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी श्रीमाधोपुर का सम्मान करते हुए श्री श्री १००८श्रीरामानुजाचार्य श्रीमद् जगद्गुरू लोहार्गल सूर्य पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य जी महाराज
चित्र
राव घीसाराम स्कूल के 10वीं व 12वीं कक्षा के टॉपर्स का माला व साफा पहनाकर किया सम्मान
चित्र