चूरू भाजपा विधायक के निवास पर लहराए किसान सभा के झंडे किसान बचाओ यात्रा निकाल किया प्रदर्शन

 चूरू

भाजपा विधायक के निवास पर लहराए किसान सभा के झंडे

किसान बचाओ यात्रा निकाल किया प्रदर्शन



चूरू (सुरेशसैनी). किसान हितों को लेकर संघर्षरत भारतीय किसान यूनियन (युवा मोर्चा) से जुड़े किसानों ने बुधवार दोपहर भाजपा विधायक राजेंद्र राठौड़ के आवास पर किसान सभा के झंडे लहरा विरोध प्रदर्शन किया।


इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष विक्रम सिंह मीणा व जाट महासभा (युवा मोर्चा) राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप ढेवा के नेतृत्व में खेती किसानी बचाओं यात्रा निकाली गई। यात्रा के रूप में विधायक आवास पहुंचे किसानों ने केंद्र सरकार की ओर से लागू तीनों कृषि कानून वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी की। एमएसपी गारंटी का कानून बनाने व पैट्रोल-डीजल की दरें कम करने सहित अन्य मांगों को लेकर पंखा सर्किल से शुरू हुई रैली कलक्ट्रेट पहुंची। यहां प्रदर्शन कर कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। किसान नेताओं का नगर परिषद में सभापति पायल सैनी, पार्षदों, युवा नेता सद्दाम हुसैन व शोयल खान डीके की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर एडवोकेट सुरेश कल्ला, पंस सदस्य सुनील मेघवाल की ओर से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पार्षद प्रतिनिधि अजीज खान दिलावरखानी, रामेश्वर प्रसाद नायक, शमीउल्लाह, पार्षद तौफीक खान, पार्षद प्रतिनिधि विजय सारस्वत, पार्षद संजय भाटी, पार्षद शाहरूख खान, पार्षद अशोक पंवार, तौफीक खान आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ