मुंडारा के विनोद को अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में इंडियन बेस्ट अवार्ड 2021 से नवाजा गया

 मुंडारा के विनोद को अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में इंडियन बेस्ट अवार्ड 2021 से नवाजा गया।


बाली पाली। भव्या फाउंडेशन और भव्या इंटरनेशनल के तत्वाधान में शारीरिक रूप से



अक्षम और आटिज्म वर्रिएर्स बच्चों लोगों की सहायतार्थ आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन और इंडियन बेस्टीज़ अवार्ड 2021 सम्मान समारोह अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य ऑडिटोरियम शास्त्री नगर जयपुर में संपन्न हुआ जिसमें देश 10 देशों के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष मुकाम हासिल करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। पाली जिले के बाली उपखण्ड क्षेत्र के मुण्डारा निवासी विनोद परिहार को अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में संस्था के निदेशक डॉ निशा माथुर, संस्थापक शैलेन्द्र माथुर एवं डॉ परीन सोमानी लन्दन के द्वारा इंडियन बेस्टीज अवार्ड 2021 से नवाजा गया। इस प्रोग्राम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन, प्रताप सिंह खाचरियावास परिवहन मंत्री राजस्थान सरकार और मनोज मुद्गल पार्षद बनीपार्क के कर कमलों से किया गया। खाचरियावास ने संस्था की गतिविधियों की सराहना करी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजसेवी और पत्रकार पवन कपूर दिल्ली और डॉ. परिन सोमानी लंदन यूनाइटेड किंगडम थे। 


इस समारोह में पूरे देश भर से कई विशिष्ट अतिथि पधारे जिनमे डॉ. सुधा कुमारी,नयी दिल्ली,डॉ एस.डी. गौड़- मेरठ, अशोक कुमार सोनी, बीके माथुर, विजय अग्रवाल-जयपुर, लोकेश , मनोज कुमारी, जगबीर सिंह, अशोक कुमार, अजय कुमार श्यौराण, विजय प्रभा, देवेंद्र  सिंह, हरियाणा, मिस परमिला बेदी-मिस इंडिया, रेशमा खान, मिस राखी हजेला, ब्रज मोहन शर्मा, शिव विनायक शर्मा, डॉ. ओम प्रकाश प्रजापति, पवन जैन, जगदीश चंद्र, फर्स्ट इंडिया टीवी, प्रदीप कुमार आर्यन, गोविंद स्वरूप माथुर,  सुशील माथुर, रमेश खंडेलवाल, गुलशन राय, कंचन आनंद, मुकेश पारीक, जनाब अफजल अहमद अधिवक्ता मेरठ और भी कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस प्रोग्राम का मुख्य आकर्षण कुछ आटिज्म वर्रिएर्स बच्चों की गायन और वादन प्रस्तुति थी। जिनमे देवांश चंद्र श्रेयांश चक्रवर्ती और बेंज़ी कुमार दिल्ली से। इस प्रोग्राम में मिस इंडिया यूनिक परमिला बेदी द्वारा माधवी सेन, पूर्वी शर्मा, ट्यूलिप खींची, राधिका माथुर और रिद्धि दाधीच को भव्या फाउंडेशन के ब्रांड अम्बेसडर का ताज पहनाया गया। कार्यक्रम का आगाज माधवी सेन द्वारा गणेश वंदना से होगा। इस अवसर पर विशाल माथुर, संदीपिका रॉय, किशोरी सेन, रिद्धि और वान्या श्रीवास्तव माधवी सेन अपनी नृत्य और गायन प्रस्तुति दी। प्रोग्राम का बेहतरीन संचालन एंकर RJ सपना आकाशवाणी ने किया। विनोद परिहार राउमावि कोट बालियान में शिक्षक पद पर कार्यरत है। प्रधानाचार्य श्रवण सिंह राजपुरोहित और समस्त स्टाफ ने परिहार को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।परिहार राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान पा चुके है।

टिप्पणियाँ