तमंचे की नोंक पर महिला के साथ दुराचार करने का है,आरोप_

 *_👉उतर प्रदेश के प्रतापगढ़ कुंडा के हथिगवां थाना क्षेत्र में घर में रही अकेली महिला के साथ घर में घुसकर जबरन तमंचा लगाकर किया दुराचार, शिकायत करने हेतु थाने जाने के दौरान रास्ते में रोककर की मारपीट_*

*_👉तमंचे की नोंक पर महिला के साथ दुराचार करने का है,आरोप_*


सुभाष तिवारी लखनऊ

_👉प्रतापगढ़। जनपद में कुल पांच तहसीले हैं और कुंडा जनपद की सबसे चर्चित तहसीलों में से है। कुंडा जो अक्सर सुर्खियों में रहता है। कभी राजनीतिक रूप से तो कभी_ _माफियागीरी को लेकर तो कभी अपराधिक मामले को लेकर कुंडा की कहानी अखबार की सुर्खियां बनती है। अब जो मामला प्रकाश में आया है, वह अकेली महिला के घर में घुसकर युवक द्वारा तमंचा सटाकर उससे दुराचार_ _करने का है। सुबह जब महिला थाने पर शिकायत करने गयी तो आरोपी ने अपने एक साथी के साथ उसे रोका और उससे मारपीट की। पुलिस ने_ _महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है_


_👉हथिगवां थाना क्षेत्र के जैसावां नगरिया निवासी एक महिला छह नवम्बर को घर में अकेली थी। इस दौरान नगरिया गांव निवासी विनय तिवारी उसके घर में घुस गया और तमंचा सटाकर महिला के साथ दुराचार किया। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज की। दूसरे दिन महिला ने थाने जाने का प्रयास किया तो आरोपी ने अपने एक साथी अजय सिंह के साथ पहुंच कर उसे रोका और मारपीट करने के साथ ही उसे थाने जाने से रोक दिया। बाद में महिला मौका पाकर किसी तरह थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर घर में घुसकर जबरन तमंचे की नोक पर दुराचार करने सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया है..

टिप्पणियाँ