जनता के पैसों का दुरुपयोग कर रही सरकार, मंत्रियों की सुरक्षा के लिए बन रही कार*

 *जनता के पैसों का दुरुपयोग कर रही सरकार, मंत्रियों की सुरक्षा के लिए बन रही कार*


सुभाष तिवारी लखनऊ


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार आम आदमी को रोजगार, पेट भरने और सुरक्षा को छोडकर अपनी सुरक्षा की व्यवस्था करने जा रही है। जी हां योगी सरकार वी आई पी, वी वी आई पी की सुरक्षा के लिए बुलेट प्रूफ कार लाने जा रही है। सरकार का कहना है कि पुरानी अंबेसडर कार को हटा कर नई फारचुनर कार को बुलेट प्रूफ बना कर हर वी आई पी और वी वी आई पी के लिए रहेगी। मतलब ये कि गरीब जनता का पैसा अब नई गाड़ियों में लगेगा। इसके बाद सरकार का खजाना खाली होने पर आम आदमी से वसूले जाएंगे। इसमे बिजली, पेट्रोल, डीज़ल, एल पी जी जैसी चीजों के दामों में बढ़ोतरी कर के वसूले जाएंगे।

टिप्पणियाँ