नया ट्रांसफार्मर लगा, छठ पर्व पर बिजली की रौशनी से जगमगाया परसाही का घर आंगन,

 *नया ट्रांसफार्मर लगा, छठ पर्व पर बिजली की रौशनी से जगमगाया परसाही का घर आंगन*,

जनतंत्र की आवाज की खबर का हुआ असर


*सामाजिक कार्यकर्ता अयुब खान की पहल पर नया ट्रांसफार्मर लगने से छठव्रतियों और ग्रामीणों में हर्ष*


*तीन माह से गांव में छाया था अंधेरा*


*ट्रांसफार्मर के लिए छठव्रतियों और ग्रामीणों ने मोमबत्ती जुलूस निकाल कर उपायुक्त से लगाई थी गुहार*


चंदवा (लातेहार) आस्था का महापर्व छठ त्योहार पर नया ट्रांसफार्मर लगते कामता पंचायत के परसाही गांव का घर आंगन बिजली की रौशनी से जगमगा उठा,

चतरा लोकसभा छेत्र से प्रत्याशी रहे व माकपा नेता अयुब खान की पहल पर मंगलवार को परसाही गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया इससे छठव्रतियों और ग्रामीणों में काफी हर्ष व्याप्त है,

करीब तीन माह से गांव में ट्रांसफार्मर जला पड़ा था, गांव अंधेरे में डूबा हुआ था, ढिबरी मोमबत्ती से लोग रात बिता रहे थे, अयुब खान की हस्तक्षेप के बाद नया ट्रांसफार्मर तो लगाया गया था जो सप्ताह भर भी नहीं चला और वह जल गया, छठ महापर्व करने वाले महिलाएं अंधेरे को लेकर काफी चिंतित थे, उनका आक्रोश विभाग के प्रति बढ़ रहा था, अंधेरे में छठ पर्व महिलाएं कैसे करेंगी यह सामाजिक कार्यकर्ता अयुब खान से देखा नहीं जा रहा था, उन्होंने रविवार को ट्रांसफार्मर के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई, और शाम को अचानक परसाही गांव पहुंच गए, महिलाओं और ग्रामीणों से बात कर गांव में जुलूस निकालने के लिए सभी को राजी किया, अयुब खान ने अपने अगुवाई में छठ पर्व करने वाले महिलाओं और ग्रामीणों को लेकर गांव में ढिबरी मोमबत्ती जुलूस निकाला, 

उपायुक्त महोदय अबु इमरान से छठ पर्व के पहले गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाने की गुहार  महिलाओं ने लगाई थी,

यह खबर अखबारों में भी प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी,

बिजली विभाग ने परसाही गांव को 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर सोमवार देर शाम को उपलब्ध करा दिया था,

छठ पर्व पर नया ट्रांसफार्मर लगने से घर - आंगन बिजली की रंग बिरंगी झालरों, लाईट की रोशनी से जगमग हो गया, महिलाएं बच्चे, नौजवान और बुढे सभी के चेहरे हंशी खुशी से खिल गए, एक तरफ आस्था और पवित्र का त्योहार छठ पूजा की खुशी गांव में थी तो वहीं नया ट्रांसफार्मर लगने से यह खुशी डबल हो गई,

नया ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए छठ व्रतियों और ग्रामीणों ने उपायुक्त महोदय अबु इमरान, बिजली विभाग के सहायक अभियंता राजदेव मेहता, सामाजिक कार्यकर्ता अयुब खान को साधुवाद देते हुए शुभकामनाएं दी है, हर्ष व्यक्त करने वालों में छठ व्रती सहिया सीमा देवी, शांति देवी, आशा देवी, ननकी देवी, कवीता देवी, सीमा देवी, बालो देवी, सिटीया देवी, ललीता देवी, किरन देवी, सोनवैत देवी, परवतिया देवी, गीता देवी, मनीता देवी, सुषमा कुमारी, रितवा देवी, रेखा देवी, सबीता देवी, उरमीला देवी, मुनियां देवी, मनीषा देवी, आरती देवी, निरमला देवी, मधु देवी, सीतामनी देवी, रेखा देवी, अनीता देवी, मानमती देवी, गांव की महिला समीमा बीवी, सबनम बीवी, हसरतून बीवी, कशीरन बीवी, अजमेरुन बीवी, शाहनाज बीवी, समरून बीवी , सहिदा खातुन, वार्ड सदस्य राजु कुमार साव, मुन्ना गंझु,  गोपी गंझु, राकेश गंझु, कुलेश्वर साव, पिंटु गंझु, विक्की कुमार साव, पवन कुमार साव, प्रदीप कुमार साव, मोबीन अंसारी, विजय शर्मा, असफाक अंसारी व अन्य शामिल हैं।


*मो0 अली बिजली मिस्त्री दो दिन से लाईन शुरू करने के लिए पुरी तरह से जुटे रहे*।

टिप्पणियाँ