के के मिश्रा बने कोरांव तहसील इकाई के अध्यक्ष

 के के मिश्रा बने कोरांव तहसील इकाई के अध्यक्ष



पत्रकार संघ के कोरांव इकाई का हुआ विस्तार

सुभाष तिवारी लखनऊ

 पत्रकार एसोसिएशन प्रयागराज संघ के कोरांव इकाई की एक बैठक जिलाध्यक्ष प्रयागराज सुभाष शुक्ला की अध्यक्षता में रविवार को सम्पन्न हुई जिसमें कोरांव तहसील इकाई का विस्तार किया गया साथ ही के के मिश्रा को पुनः कोरांव तहसील इकाई का अध्यक्ष चयनित किया गया।

ज्ञात हो कि कोरांव तहसील इकाई का कार्यकाल एक वर्ष पूर्ण होने पर तहसील इकाई को भंग कर पुनः तहसील इकाई का विस्तार किया गया, जिसमे तहसील संरक्षक कृष्ण शंकर पांडेय तहसील अध्यक्ष के के मिश्रा, महामंत्री बिमलेश पांडेय, तहसील उपाध्यक्ष जनेश्वर तिवारी एवं संजय द्विवेदी संगठन मंत्री भगवान दास केशरी, एवं प्रकाश मिश्रा, मिडिया प्रभारी बृजेश भुर्तिया, को सर्व सम्मति से कोरांव इकाई का पदाधिकारी चयनित किया गया, चयनित पदाधिकारियों को संघ की प्रान्तीय व जिला इकाई के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

बैठक में मुख्यरूप से संघ के प्रान्तीय इकाई के संरक्षक कमलाकर सिंह, अध्यक्ष पी सी पाण्डेय, महामंत्री सुरेश चन्द्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष आनन्द जायसवाल, संगठन मंत्री ज्ञानेन्द्र पाठक, प्रयागराज जिलाध्यक्ष सुभाष शुक्ला, रावेन्द्र तिवारी चामू बृजलाल चौधरी अजय सिंह कमलेश कुशवाहा अरुण कुमार सिंह कमलेश कुमार कुशवाहा बलराम सिंह मो0 फिरोज मोहम्मद सद्दाम हुसैन सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ