*गांधी परिवार के खास रहे अखिलेश सिंंह की बेटी ने थामा बीजेपी का हाथ, जानिए कौन हैं अदिति सिंंह*
सुभाष तिवारी लखनऊ
अदिति सिंह पूर्व में सदर विधायक रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं। साल 2019 में अगस्त में अखिलेश सिंह का निधन हो गया था। अखिलेश रायबरेली सदर सीट से पांच बार विधायक रह चुके थे। रायबरेली में उनकी अच्छी-खासी पैठ थी और गांधी परिवार से नजदीकियां भी।
लखनऊ, । यूपी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रायबरेली से विधायक अदिति सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में विधायक अदिति सिंह ने बुधवार शाम को पार्टी की सदस्यता ली। उल्लेखनीय है कि पिछले लंबे समय से अदिति सिंह के बीजेपी ज्वाइन करन की चर्चा थी कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के साथ ही आलाकमान की बयानबाजी से अलग विचार रखने को लेकर चर्चा में आई अदिति सिंह को लेकर लगातार ये कयास लगाए जा रहे थे कि वे बीजेपी का दामन थामेंग।
कौन हैं अदिति सिंंह : अदिति सिंह पूर्व में सदर विधायक रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं। साल 2019 में अगस्त में अखिलेश सिंह का निधन हो गया था। अखिलेश रायबरेली सदर सीट से पांच बार विधायक रह चुके थे। रायबरेली में उनकी अच्छी-खासी पैठ थी और गांधी परिवार से नजदीकियां भी। पिता के निधन के बाद अदिति सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी। इतना ही नहीं, उन्होंने खुलकर कांग्रेस के खिलाफ बोला। 21 नवंबर 2019 को अदिति सिंह ने पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी से शादी कर ली थी।