भा ज पा की प्रस्तावित जन आक्रोश ‌रैली को लेकर बैठक सम्पन्न

 भा ज पा की प्रस्तावित जन आक्रोश ‌रैली को लेकर बैठक सम्पन्न


झुंझुनूं(सुरेशसैनी) भारतीय जनता पार्टी की 9 दिसम्बर को झुंझुनूं में प्रस्तावित जन आक्रोश ‌रैली की पूर्व तैयारियों को लेकर भा ज पा समन्वय समिति की बैठक पार्टी के जिला कार्यालय में  सम्पन्न हुई। जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समन्वय समिति के सदस्यों ने प्रस्तावित जन आक्रोश ‌रैली की तैयारियों की रुपरेखा तैयार की तथा रैली में शामिल होने वाले लोगों की वाहन व्यवस्था, रैली के मार्ग सहित अन्य जरूरी विषयों पर चर्चा की। समन्वय समिति में राजेंद्र भांबू को जिला संयोजक, प्यारे लाल ढूकिया और राजेश दहिया को जिला सह संयोजक मनोनीत किया गया। बैठक में सांसद नरेन्द्र कुमार, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विशम्बर पूनिया, जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, सरजीत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांबू, प्यारे लाल ढूकिया,भा ज पा नेता राजेश दहिया आदि शामिल रहे।

टिप्पणियाँ