सूबे की योगी सरकार में भी भू माफियाओं का बोलबाला*



*सूबे की योगी सरकार में भी भू माफियाओं का बोलबाला*



*नैनी पुलिस भू माफियाओं की कर रही है मद्त, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा*

सुभाष तिवारी लखनऊ

प्रयागराज। : नैनी : भू माफिया साधु संत भी, नैनी फलाहारी बाबा के महंत ने की मन्दिर पर कब्जा जिता जागता उदाहरण है प्रयागराज जिले के नैनी थाना क्षेत्र के चक इमाम अली पीएसी कालोनी स्थित एक मंदिर का है। मन्दिर व आश्रम को दबंगो द्वारा जबरन कब्जा करने का आरोप है। शिष्य आषुतोष सिंह ने बताया की हाथी बाबा मंदिर के पुजारी गंगा दास बाबा ने एक फरवरी 2020 को सेवा भाव से खुश होकर रजिस्टर्ड वसीहत नामा तहसील में स्वयं जाकर लिखा, मेरे न रहने पर चल अचल संपत्ति नाम कर दी थी। उसी वर्ष 16 फरवरी को बाबा की मृत्यु हो गई। जिसका क्रिया करम किया गया उसके बाद मैं अपने गांव एक हप्ते के लिए चला गया। आशुतोष सिंह का आरोप है की उसी दरम्यान फलाहारी आश्रम नैनी अरैल के महंत के शिष्य लवकुश दास जी महाराज ने अपने दबंगई के बल पर मन्दिर व आश्रम में दबंगो द्वारा कब्जा कर लिया गया। आशुतोष का आरोप लगाया की नैनी थाने में मैं उक्त दबंगो के ऊपर कई बार लिखित शिकायत किया लेकिन नैनी पुलिस ने हमारी एक भी नही सुनी बल्कि उल्टा हमे ही जेल भेजने की धमकी देकर थाने से भगा दिया। उसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत की है। यही नही इस समय फलाहारी बाबा कई मंदिरों पर अपना अवैध कब्जा पूर्व में कर चुके है। अब भी नियत बनाये हुए है। आरोप है की आज चौकी इंचार्ज ने दबंगो की मिली भगत से आशुतोष को धमकी दी है की कोई वसीहत नही मानी जायेगी आज के बाद इस मंदिर के आस पास दिखाई मत पड़ना नही तो सीधे नशीली पदार्थ में तुम्हे जेल भेज दूंगा। आशुतोष ने आरोप लगाया है की पुलिस मेरी मद्त नही कर रही है बल्कि भू माफियाओं साधु संत व दबंगो के इशारे पर मुझे मेरे मन्दिर व आश्रम में नही दाखिल होने दिया जा रहा है। लगातर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अगर मुझे न्याय नही मिला तो मैं आत्म हत्या कर लूंगा जिसकी जिम्मेदारी चौकी इंचार्ज व दबंग संत की होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फलाहारी आश्रम के महंत मंदिरों पर कब्जा करके अपने शिष्यों को बैठाते है। इनका यही काम है। जब की साधु संत पूजा पाठ जप तप में लीन रहना चाहिए ये न होने बजाय वह मन्दिर व जमीन कब्जा करने की नीयत में है। जो शर्मसार है।

टिप्पणियाँ