भा ज पा की चिन्तन बैठक आज। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया करेंगे शिरकत

 भा ज पा की चिन्तन बैठक आज।

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया करेंगे शिरकत।

झुंझुनूं(सुरेशसैनी) भारतीय जनता पार्टी की जिला चिन्तन बैठक 12,13 नवंबर को केड स्थित शक्ति मंदिर परिसर में आयोजित की जाएगी। जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय इस बैठक  के मुख्य वक्ता राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया होंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया करेंगे तथा भा ज पा एस सी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल,भा ज पा प्रदेश मंत्री विजेन्द्र पूनिया, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कांशीराम गोदारा भी वक्ता के रूप में भाग लेंगे। बैठक में विभिन्न राजनैतिक, संगठनात्म एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा की जाएगी।

टिप्पणियाँ