बसावतिया बने प्रदेश प्रभारी राजस्थान ब्राह्मण हिन्द महागठबंधन के



बसावतिया बने प्रदेश प्रभारी राजस्थान

ब्राह्मण हिन्द महागठबंधन के


सुरेशसैनी

झुन्झुनू। ब्राह्मण हिन्द महागठबंधन ब्रह्म के राष्ट्रीय सलाहकार/मनोनयन अधिकारी डा. राजेश शर्मा के द्वारा महेश बसावतिया को राजस्थान प्रदेश के प्रदेश प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है। यह प्रभार बसावतिया को ब्राह्मण समाज के प्रति श्रद्धा और समाज सेवा की भावना को देखते हुए दिया गया है। इस मनोनयन से  सरपंच ओमप्रकाश बोहरा पचेरी, पूर्व सरपंच मदन शर्मा अलसीसर, संतकुमार निर्मल   अध्यक्ष ब्राह्मण समाज पिलानी, सीताराम शर्मा भूदाकाबास, उमाशंकर महमिया, रामचन्द्र पाटोदा, शिवचरण पुरोहित, पवन पुजारी, पूर्व चैयरमैन राजेन्द्र शर्मा बगड़, पूर्व चैयरमैन सुभाष शर्मा, चिड़ावा, अनिल शर्मा बिसाऊ सहित जिले के विप्र जनों से महेश बसावतिया को बधाई पे्रषित की है।

टिप्पणियाँ