सांसद डांगी के ससुर के निधन पर कांग्रेस जनप्रतिनिधियो ने श्रद्धांजलि अर्पित की

 सांसद डांगी के ससुर के निधन पर कांग्रेस जनप्रतिनिधियो ने श्रद्धांजलि अर्पित की 



 आबूरोड। राज्यसभा सांसद डांगी के ससुर शंकरलाल सोनी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करी राज्यसभा सांसद नीरज डांगी के ससुर शंकरलाल सोनी के आकस्मिक निधन की खबर आते ही आज स्थानीय कांग्रेस जनों में शोक की लहर छा गई। इस अवसर पर कांग्रेस जनप्रतिनिधियों एवं नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बैठक कर स्वर्गीय शंकरलाल सोनी को श्रद्धांजलि अर्पित कर डांगी के परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान लीलाराम उपप्रधान ललित सिंह नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य अमित जोशी सेवादल अध्यक्ष सुरेंद्र छाबड़ा आई टी सेल के जीतू मारु छात्र संघ उपाध्यक्ष राहुल बारोट, निकेतन बारोट, युवा कांग्रेस के निखिल जोशी, पार्षद अंजलि जोशी, दिनेश मेघवाल, सुनील खोत, सुमित जोशी, पूर्व पार्षद असलम मोहम्मद, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजेश गहलोत जिला महामंत्री हाजी नूर मोहम्मद गजेन्दर काग नगर प्रवक्ता यासिफ पठान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष हाजी वजीर पठान नगर अध्यक्ष अकरम अशरफी अल्पसंख्यक के संभाग प्रवक्ता आदिल जुनैद एडवोकेट आरिफ पठान महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री अर्चना शर्मा मनीष मुरारीलाल शर्मा सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ