1 ईंट 1 ₹ के शिक्षालय की यात्रा पहुंची मुम्बई

 1 ईंट 1 ₹ के शिक्षालय की यात्रा पहुंची मुम्बई



----निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क उत्तम शिक्षा।


प्रयागराज। तीर्थराज प्रयागराज के संगम तट से शुरू हुई 1 ईंट 1 ₹ के शिक्षालय की यात्रा अब मुम्बई पहुँच गई है।

    जानकारी के अनुसार एनजीओ परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी द्वारा निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क उत्तम शिक्षा उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ मात्र 1 ईंट 1 ₹ के जन सहयोग से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या परिक्षेत्र के गोरसरा शुक्ल में निर्माणाधीन शिक्षालय परमेंदु शिक्षा सदन परम शक्ति धाम में योगदान हेतु मुम्बई के राम भरोसे पटेल ने महाराष्ट्र राज्य से योगदान कराने का संकल्प लिया गया है।

   उपरोक्त के संदर्भ में एनजीओ पीडब्ल्यूएस के संस्थापक प्रबन्धक आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया है कि अभी तक भारत वर्ष के लगभग 13 राज्यों से तकरीबन 800 राष्ट्रभक्त हिंदुस्तानी नागरिक इस 1 ईंट 1 ₹ के शिक्षा क्रांति महाअभियान से जुड़ चुके हैं।

टिप्पणियाँ