राज्य सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में आईं प्रभारी मंत्री ममता भूपेश, बोलींः ‘‘3 वर्षों में जवाबदेही के साथ कार्य किया, हर वर्ग हुआ लाभान्वित’’

 राज्य सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में आईं प्रभारी मंत्री ममता भूपेश, बोलींः


‘‘3 वर्षों में जवाबदेही के साथ कार्य किया, हर वर्ग हुआ लाभान्वित’’



झुंझुनू, (सुरेश सैनी)20 दिसम्बर। राज्य सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आईं महिला एवं बाल विकास विभाग की केबिनेट मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री ममता भूपेश ने कहा है कि राजस्थान की जनता ने जिस भरोसे के साथ हमारी कांग्रेस      सरकार का चुना था, राज्य सरकार  ने                                          उस पर खरा उतरते हुए तीन साल में बेहतर परिणाम दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र को नीतिगत दस्तावेज बनाकर उनकी 75 प्रतिशत घोषणाओं को लागू किया है तथा आने वाले दो साल के समय में राजस्थान की सरकार आमजन के लिए प्रयासरत रहेेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘आपका विश्वास, हमारा प्रयास’ की भावना से कार्य करते हुए पिछले 3 वर्षों में ना केवल जिले में बल्कि प्रदेश भर में पानी, बिजली, सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रा में सरकार ने पारदर्शिता एवं जवाबदेही सरकार के रूप में कार्य किया है। राज्य सरकार ने तीन साल में नए नवाचारों के साथ कार्य कर हर आयु, वर्ग, क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित किया है। उन्होंने कोरोनाकाल में राज्य सरकार के प्रबंधन की भी सराहना करते हुए झुंझुनूं की जनता का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री की ‘कोई भूखा ना सोए’ की भावना के अनुरूप झुंझुनूं के जनता ने कोरोनाकाल में जनसहयोग की मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि विधायकगणों और जनप्रतिनिधियों ने कोरोनाकाल में आमजन की अभूतपूर्व सेवा की है। उन्होंने सुरक्षा के बारे में बात करते हुए कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार ने यह पुलिस थाने मे एफआईआर दर्ज नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एफआईआर दर्ज करवाने की व्यवस्था की है, जिससे अपराधों पर लगाम लगेगा। कुछ राज्यों में केवल इसीलिए एफआईआर दर्ज नहीं की जाती, ताकि राज्य में अपराधों की संख्या बढ़ती हुई प्रतीत नहीं हो, लेकिन हमारे राज्य में परेशान व्यक्तियों की समस्याएं दर्ज कर उनको न्याय दिलवाने की कोशिश की जाती है। 

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सैनिकों, भामाशाहों, शिक्षा की इस वीर धरा तथा अपने स्वयं की जिले की प्रभारी मंत्री बनने के बाद उनकी और भी जवाबदेही हो गई है कि वे सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की क्रियान्वित कर इस जिले को अग्रणीय जिलों में शुमार करें। उन्होंने कहा कि ‘‘सेवा ही हमारा धर्म है तथा सेवा ही हमारा कर्म‘‘ है इसलिए सरकार का मूल मंत्र ‘‘जनता का विश्वास एवं हमारा प्रयास’’ है। वहीं मदरसा पैराटीचर्स और संविदाकर्मियों को नियमित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में राज्य सरकार के स्तर पर कार्य प्रगति पर है। इससे पहले जिला कलक्टर उमरदीन खान ने स्वागत भाषण में जिले में हुए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। वहीं पिलानी विधायक जे.पी. चंदेलिया ने अपने उद्बोधन में प्रभारी मंत्री ममता भूपेश का जिले की प्रभारी मंत्री बनना जिले के लिए सौभाग्य की बात बताया। 

इस अवसर पर जिले के प्रभारी सचिव भानु प्रकाश एटरू, पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, पिलानी विधायक जे.पी. चंदेलिया, एडीएम जगदीश प्रसाद गौड़, जिला परिषद सीईओ जवाहर चौधरी एवं कांग्रेस के जिला प्रभारी फूल सिंह ओला, नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा, चिड़ावा प्रधान इंदिरा डूडी, झुंझूनूं प्रधान पुष्पा चाहर, बुहाना प्रधान हरिकिशन, सूरजगढ़ प्रधान बलवान पूनियां झुंझूनूं नगर परिषद सभापति नगमा बानो, चिड़ावा नगरपालिका चैयरपर्सन सुमित्रा सैनी मंच पर मौजूद रहे।


 राज्य सरकार की यह योजनाएं बताईंः 

जिले की प्रभारी मंत्राी ममता भूपेश ने चिरंजीवी योजना को प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य के प्रति मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का विजन बताते हुए योजना का लाभ उठाने के लिए अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की। उन्होंने उड़ान योजना को महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण योजना बताते हुए कहा कि इस योजना से महिलाओं में 65 फीसदी तक स्त्री रोगों से मुक्ति मिलेगी। इस योजना के तहत लगभग 1 करोड़ महिलाओं को निशुल्क सैनेटरी नैपकीन मिल सकेंगे। अगले 4 महीनों में इस योजना को सवा करोड़ महिलाओं तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।                                 



नौजवानों से की वैकेंसीज का लाभ उठाने की अपीलः


मंत्राी ममता भूपेश ने कहा कि पिछले 3 वर्षों में राज्य सरकार ने 1 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान कर रोजगार प्रदान किया है, वहीं 1 लाख से अधिक नौकरियां अगले 2 साल में दी जाएंगी। कुल 2 लाख सरकारी नौकरियां 5 वर्ष में देने का अभूतपूर्व कार्य राज्य सरकार ने किया है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इन रिक्तियों की तैयारी करें और रोजगार के मिल रहे अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंनें राज्य सरकार द्वारा स्वरोजगार के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी लाभ उठाने की अपील की।              

                               

 जिला स्तरीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन: 


राज्य सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना केन्द्र सभागार में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। जिले की प्रभारी मंत्री ममता भूपेश ने इस प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया कि इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा जिले में पिछले 3 वर्षों में हुए विकास कार्यों के बारे में प्रकाशित पुस्तिका ‘जिला दर्शन’ का विमोचन किया। वहीं स्वास्थ्य विभाग के कोरोनाकाल में किए गए प्रयासों और स्वास्थ्य के क्षेत्रा में हुई प्रगति पर प्रकाशित पुस्तिका का भी विमोचन किया। वहीं प्रदर्शनी में सभी विभागों की उपलब्धियों                                     को प्रदर्शित किया गया।

टिप्पणियाँ