एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करने पर कांग्रेस कार्य कर्ताओं में खुशी की लहर

 एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करने पर कांग्रेस कार्य कर्ताओं में खुशी की लहर


✍️दिनेश कुमार मेघवाल कि रिपोर्ट। 


आबूरोड। राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधीजी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधीजी ने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राजेश लिलोठियाजी को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करने पर कांग्रेस पार्टी में खुशी की लहर है। लिलोठिया नई दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा  से आते है। राजेश लिलोठिया ने अनूसूचित जाति के हित में कई उल्लेखनीय कार्य किये है। और पूर्व में राजस्थान पाली जिले के बाली ब्लॉक में बारवा गाँव में भी दौरा किया था। लिलोठियाजी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर मेघवाल समाज ने अपना हर्ष जताया व हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं व्यक्त की और मिठाई बांट खुशी जाहिर की साथ ही कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को धन्यवाद दिया। उस वक्त दिल्ली प्रदेश डेलीगेट और मुंडारा निवासी हरजीत सिंह मोबारशा, पार्षद दिनेश मेघवाल, वनाराम महाराज, प्रकाश परिहार, महेन्द्र पारगी, दलाराम जोगसन एससी के लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ