मनोरोगी कोटेदार ने की आत्महत्या, कोहराम
सुभाष तिवारी लखनऊ
, प्रतापगढ़। मानसिक रूप से परेशान चल रहे दिव्यांग कोटेदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दिव्यांग कोटेदार की आत्महत्या को लेकर परिजनो मे कोहराम मच गया। कोतवाली के उमापुर गांव निवासी ननकऊ रजक के पुत्र सुभाषचंद्र रजक 30 ने रविवार की रात आठ बजे घर के सामने नीम के पेड़ से साड़ी का फन्दा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी उस समय अपनी एक बेटी की दवा कराने बाहर गयी थी। पारिवारिक सूत्रों ने मृतक को मनोरोगी बताया है। वहीं मृतक खेंमसरी गांव मे सरकारी खाद्यान्न की दुकान का लाइसेंसधारी था। पत्नी के सहयोग से वह राशन वितरण कर जीविकोपार्जन किया करता था। मृतक का एक आठ वर्षीय पुत्र ननिहाल रहा करता है। वहीं गांव मे चर्चा है कि मृतक का दोपहर किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से कहासुनी हो गयी थी। इसके बाद उसने तालाब मे कूदकर जान देने का प्रयास किया था। उस समय परिजनों के चीखने चिल्लाने पर गांव के लोगों ने उसे तालाब से बाहर निकाल लिया था। होनी को कौन टाल सकता है के तहत आखिर मृतक सुभाषचंद्र ने रात घर मे अकेले होने की स्थिति मे फन्दा लगाकर जान दे ही दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए सोमवार को जिला मुख्यालय भेजवाया।
निकाली गई सांगीपुर बाजार मे तिरंगा यात्रा
लालगंज, प्रतापगढ़। सांगीपुर बाजार मे सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गयी। राजमतीपुर तिराहे से इलाहाबाद बैंक तक तिरंगे झण्डे व स्लोगन के साथ संघ कार्यकर्ताओं ने लोगों को आजादी के महत्व को लेकर जागरूक भी करते दिखे। तिरंगा यात्रा मे सूबेदार सिंह, राकेश सिंह, ओपी पाण्डेय, नागेश प्रताप सिंह उर्फ छोटे सरकार, अभिषेक सिंह, अजय वर्मा, शिवेन्द्र सिंह, शुभम सिंह आदि रहे। तिरंगा यात्रा मे भाजपा कार्यकर्ताओं की भी उत्साहजनक भागीदारी दिखी।