कैप्टन अमरिंदर सिंह के मेजबान बने शेखावत, गले मिलकर गर्मजोशी से किया स्वागत*

 *कैप्टन अमरिंदर सिंह के मेजबान बने शेखावत, गले मिलकर गर्मजोशी से किया स्वागत* 




 *पंजाब की जनता का हित चाहते हैं कैप्टन साहब : केंद्रीय जलशक्ति मंत्री* 


 *नई दिल्ली/जोधपुर,   शुक्रवार को एक बार फिर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक कैप्टन अमरिंदर सिंह और भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मिले।


चंडीगढ़ में शेखावत की मेजबानी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की थी तो दिल्ली में शेखावत मेजबान बने। अपने निवास पर शेखावत ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री का गले मिलकर गर्मजोशी से स्वागत किया। शेखावत ने कहा कि कैप्टन साहब से चर्चा में उनका दीर्घ राजनीतिक अनुभव झलकता है। वे पंजाब की जनता का हित चाहते हैं। इस संदर्भ में हमारे बीच विचारों का सुखद आदान-प्रदान हुआ। 


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कैप्टन साहब के प्रति मन में एक विशेष आदर है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पहले ही यह संकेत दे चुका है की हम साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले हैं।

टिप्पणियाँ