टोकन जारी करने किसानों से जमा कराई गई पर्ची वापस करें - प्रभारी सचिव,








टोकन जारी करने किसानों से जमा कराई गई पर्ची वापस करें - प्रभारी सचिव,


नवागढ़, पामगढ़, अकलतरा विकासखंडों के धान खरीदी केंद्रों का सघन निरीक्षण,


धान का तौल सही करने,  किसानों की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश,


     जांजगीर-चांपा, 21 दिसंबर, 2021/  राज्य के गृह सचिव और जिले के प्रभारी सचिव श्री धनंजय देवांगन ने आज जिले के तीन विकासखंडों के धान खरीदी केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। अकलतरा विकासखंड के करूमहु धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी द्वारा टोकन जारी करने किसानों की पर्ची जमा कराए जाने को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी सचिव ने तत्काल किसानों को उनकी जमीन की पर्ची वापस करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान की सही और बराबर तौलाई करने, धान का उसी दिन स्टेक बनाने के निर्देश दिए। धान की सुरक्षा के लिए उन्होंने स्टेक के नीचे ड्रेनेज बनाने तथा तिरपाल का समुचित प्रबंध करने के निर्देश से।

     श्री देवांगन ने आज नवागढ़ विकासखंड के धान खरीदी केंद्र कुटरा, पामगढ़ विकासखंड के भदरा और अकलतरा विकासखंड के पकरिया झूलन, तरौद और करूमहु धान खरीदी केंद्र का सघन निरीक्षण किया। इन केंद्रों के निरीक्षण के दौरान श्री देवांगन ने मौके पर उपस्थित किसानों से उनके खेत के रकबे, उत्पादित धान, टोकन जारी करने आदि की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि उन्हें टोकन मिलने तथा धान तौलाई कराने में किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो रही है।

    प्रभारी सचिव ने सभी केंद्र प्रभारियों और नोडल अधिकारियों से कहा कि वे किसानों द्वारा केंद्र में लाए गए धान की पहले ढेरी लगाएं उसके बाद बारदानों में भरकर तौल कर गुणवत्तापूर्ण धान का क्रय करें। उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित कर कहा है कि वे क्रय किए गए धान का व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करें। धान जमीन पर यत्र-तत्र न गिरे यह सुनिश्चित किया जाए।  

    प्रभारी सचिव ने सभी धान खरीदी केंद्रों में क्रय किए गए धान में 4-5 बोरी धान का अपने सामने वजन कराया और धान सही और बराबर तौलकर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी केंद्रों में बारदानों की उपलब्धता की जानकारी ली। केंद्र प्रभारियों ने बताया कि उनके केंद्र में बारदाने की  कोई कमी नही है। 

    तरौद धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारी और समिति प्रबंधक को निर्देशित कर कहा है कि वे धान खरीदी में शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने किसानों द्वारा लाए गए धान की पहले तिरपाल में ढेरी लगाने और उसके बाद बोरे में पलटी करने और तौलाई करने के निर्देश दिए।

 निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, एसडीएम जांजगीर श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू सहित धान खरीदी से संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ
Popular posts
कवर नगर मोनेटो धर्मशाला रोड पर अवैध निर्माण
चित्र
हर माता पिता कराएं बच्चों का नामकरण संस्कार -- पंडित शांति स्वरूप
चित्र
हमारे रसूल ने फरमाया है कि* *देश के प्रति वफादार रहें आमिल शेख हातिम भाई मनावर वाले*
चित्र
छाया रानी मैमोरियल सेवा समिति जयपुर ने रीट परीक्षार्थियों एवम उनके परिजनों हेतु निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा एवम जल, चाय व भोजन बूथ संचालित किया।*
चित्र
डॉ कैलाश चन्द्र शर्मा वरिष्ठ चिकित्साधिकारी ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी श्रीमाधोपुर का सम्मान करते हुए श्री श्री १००८श्रीरामानुजाचार्य श्रीमद् जगद्गुरू लोहार्गल सूर्य पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य जी महाराज
चित्र