शीत लहर से बचाव के लिए समुचित उपाय करें - कलेक्टर,



शीत लहर से बचाव के लिए समुचित उपाय करें - कलेक्टर,



बेसहारा, जरूरत मंद लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था और गरम कपड़े उपलब्ध कराने के निर्देश,


     जांजगीर-चांपा, 22 दिसंबर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने बेसहारा, जरूरत मंदों को शीतलहर से सुरक्षित रखने  समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिये है।

 कलेक्टर ने इस संबंध में जनपद पंचायत के सीईओ और नगरीय निकाय के सीएमओ को निर्देशित कर  कहा यहै कि जरूरत मंद और बेसहारा लोगों  को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए समुचित उपाय किया जाए। कलेक्टर ने कहा है कि चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था की जाये। इसके अलावा उन्होंने जरूरत मंद लोगों को गरम कपड़े भी उपलब्ध कराने  कहा है। उन्होंने उक्त सभी अधिकारियों को देर रात भ्रमण करने और इस दौरान खुले में सोए हुए लोगों को शीतलहर से बचाव के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।  सीएमएचओ को ठंड के कारण होने वाले बिमारियों से बचाव के लिए आवश्यक तैयारी करने कहा गया  है। कलेक्टर ने मंद बुद्धि, दिव्यांग, वृद्धजन और छोटे बच्चों को शीत लहर से बचाने के संबंध में आवश्यक सावधानी बरतने कहा है। 


टिप्पणियाँ