समर्थ भारतीय तो समर्थ भारत* " आत्मनिर्भर नारी • सशक्त युवा • समर्थ भारतीय

 " *समर्थ भारतीय तो समर्थ भारत* "

आत्मनिर्भर नारी • सशक्त युवा • समर्थ भारतीय 







समर्थ भारतीय फाउंडेशन {परिधि वेलफेयर केयर फाउंडेशन} के साथ मिलकर राजस्थान के संबद्ध (पंजीकृत) ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, रोजगार, कन्या जन्म प्रोत्साहन, कन्या परिणय जागरूकता, व्रक्षारोपण, रक्तदान, स्वच्छता एवं नशा मुक्ति जागरूकता जैसी सामाजिक सेवाओं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को आत्मसम्मान के साथ आत्मनिर्भर बनाने की एक पहल सरकारी एवं गैर सरकारी योजनाओं के माध्यम से  कर रही है। 


संस्था की और से की जाने वाली सेवाओं निम्न है–

• महिला आर्थिक सशक्तिकरण : महिलाओं को उनकी काबिलियत के अनुसार घर बैठे रोजगार के अवसर प्रदान करना।

• कौशल विकास : ग्रामीण क्षेत्र जहां बेहतर शिक्षा के संसाधन नहीं उन छात्रों हेतु कौशल शिक्षा के अवसर प्रदान करना।

• रोजगार : युवाओं को उनकी शिक्षा और  उनकी पात्रता के अनुसार रोजगार के अवसर प्रदान करना।

• कन्या जन्म प्रोत्साहन : सदस्य परिवार में बिटिया के जन्म पर प्रोत्साहन स्वरूप उपहार राशि प्रदान करना।

• कन्या मंगल परिणय प्रोत्साहन : सदस्य परिवार में बिटिया के मंगल परिणय सूत्र में बंधने पर कन्याधन उपहार प्रदान करना।

• पर्यावरण संरक्षण : संस्था सदस्यों एवं परिवारजन के साथ राज्य स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाना।

• रक्तदान महादान : संस्था सदस्यों एवं परिवारजन के साथ राज्य स्तर पर रक्तदान अभियान चलाना। 

• नशा मुक्ति जागरूकता अभियान : संस्था सदस्यों के साथ मिलकर इस सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूकता अभियान की अगुवाई करना।

• स्वच्छ भारत अभियान : स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करना एवं स्वच्छ भारत अभियान को आगे लेकर जाना।


हम आप सभी का धन्यवाद करते हैं संस्था के साथ जुड़कर सामाजिक सेवा करने के लिए और जन सेवा के इस कार्य को जन जन तक पहुंचाने के लिए आपको संस्था के साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित करते हैं।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर माता पिता कराएं बच्चों का नामकरण संस्कार -- पंडित शांति स्वरूप
चित्र
डॉ कैलाश चन्द्र शर्मा वरिष्ठ चिकित्साधिकारी ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी श्रीमाधोपुर का सम्मान करते हुए श्री श्री १००८श्रीरामानुजाचार्य श्रीमद् जगद्गुरू लोहार्गल सूर्य पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य जी महाराज
चित्र
चंदवा कस्तूरबा विद्यालय की एक बिमार छात्रा की मौत और एक छात्रा की रिम्स रेफर तथा 14 बिमार होने के बाद*,
चित्र
कवर नगर मोनेटो धर्मशाला रोड पर अवैध निर्माण
चित्र
कुशलगढ़ राजस्थान रीट की परीक्षा के पूर्व चेकिंग के दौरान ब्राह्मण युवक की। जनेऊ निकालने पर सनाती हिंदू समाज और ब्राह्मण समाज में रोष*
चित्र