जनजाति सुरक्षा मंच जिला बांसवाड़ा की जिला संगोष्ठी भारत माता मंदिर परिसर में आयोजित

 *कुशलगढ़।   

*ललित गोलेछा ब्यूरो

                 जनजाति सुरक्षा मंच जिला बांसवाड़ा की जिला संगोष्ठी भारत माता मंदिर परिसर में आयोजित


की गई !जिसकी अध्यक्षता  समाजसेवी  विजयसिंह देवदा ने  की मुख्यवक्ता सुंदरजी कटारिया, एवं मुख्यअतिथि  विधि व्याख्याता डॉ राकेश डामोर , विशिष्ट अतिथि  जनजाति सुरक्षा मंच प्रदेश सहसंयोजक डॉक्टर वजहींग मईडा, नरसिंहगिरी महाराज, वेस्ताराम वसुनिया, गट्टूलाल, मालजी मईडा, धुलाराम भगोरा ,वालम महाराज, बहादुर डामोर, हुकला भाई देवदा,  बीजिया मईडा, सुखलाल राणा, हुरतीग मुनिया, छगनलाल गोदा, रमेश मईडा, पारसिंह राणा, दिनेश मईडा ,कल्लू महाराज, पीथा महाराज साथ ही विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता विद्याभारती के मान हेंग पटेल  भरत कुमावत  लाल सिंह भगोरा कालूसिंह देवदा उपस्थित रहे ,मुख्य वक्ता सुंदर जी कटारिया ने कहा की  जनजाति समाज मूलतः अपनी संस्कृति रीति-रिवाज परंपरा के अनुसार सदियों से अपनी पहचान के साथ रहा है! इसी बेच पर संविधान निर्माताओं ने अलग संस्कृति परंपरा रीति रिवाज दूर दराज के क्षेत्र में निवास करने एवं आर्थिक स्थिति कमजोर एवं सरकार में उस समय अपना प्रतिनिधित्व नहीं के बराबर होने आदि विभिन्न प्रकार की भिन्नताओं को देखते हुए संविधान में आरक्षण की व्यवस्था की थी जो मूलरूप से हिंदू थे! वर्तमान समय में स्थिति यह हो गई है कि देश के अंदर जनजाति समाज में धर्मांतरीत लोग अधिक हो गए हैं! जो कहीं ना कहीं हमारी संस्कृति को भी आघात पहुंचा रहे हैं !अतः उन सभी को आरक्षण से वंचित किया जाए अर्थात डीलिस्टिंग डीलिस्टिंग बाहर निकाला जाए इस अभियान की शुरुआत की गई यह हम सब के लिए सोचनीय विषय है? और इस पर जन जागरण की आवश्यकता है विशिष्ट अतिथि डॉक्टर डामोर ने आगामी योजना अनुसार जनजाति सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया इससे पहले गांव गांव फले फले एवं घर-घर तक यह सूचना पहुंचाने का आह्वान किया कार्यक्रम में  सभी तहसीलों से  प्रमुख प्रमुख  300 से अधिक  कार्यकर्ता  उपस्थित रहे !अंत में जनजाति सुरक्षा मंच के उद्घोष  के साथ' जो ना बोले नाथ का - वो ना हमारी जात का" जनजाति सुरक्षा मंच की एक ही मांग- डीलिस्टिंग ,डीलिस्टिंग" सोचने का समय गया, डी लिस्टिंग का समय आया! और नहीं अब धैर्य रहा, विधर्मीयों की छाई घटा! संविधान का शस्त्र उठाकर, जनजाति तैयार -जनजाति तैयार !हो जाओ तैयार साथियों -हो जाओ तैयार आदि प्रमुख उद्घोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जोहनसिंह देवदा ने किया आभार भीम सिंह रावत ने व्यक्त किया यह जानकारी विभाग संगठन मंत्री धूलेश्वर ने दी

टिप्पणियाँ