मुंबई के शक्ति कुमार तिवारी रहे प्रथम पारितोषिक विजेता, राजन शर्मा व जीवन दत्त जी शर्मा रहे द्वितीय - heading

 मुंबई के शक्ति कुमार तिवारी रहे प्रथम पारितोषिक विजेता, राजन शर्मा व जीवन दत्त जी शर्मा रहे द्वितीय - heading




महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान (शिक्षा मंत्रालय ,भारत सरकार) व राकावत देशस्थ ऋग्वेदीय ब्राह्मण महासभा( संस्था) द्वारा संचालित ऋग्वेदीय राका वेद पाठशाला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 

कार्य 7 दिन (25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक) के कार्यक्रम में पंडित बंशीलाल शर्मा जी की उपस्थिति में  ,वेद पाठशाला के प्राचार्य गायत्री प्रसाद शर्मा जी ने ब्राह्मणों के उत्थान के लिए बहुत सारे मार्ग बताएं। व्याख्यान देने वाले सभी विद्वानों को सर्टिफिकेट साल , पुष्प माला मां गायत्री की प्रतिमा भेंट देकर सम्मानित किया गया । वेद पर व्याख्यान देने वाले विद्वानों में मुंबई से आए  पं शक्ति कुमार तिवारी आत्मज हृदय शंकर तिवारी, आचार्य महामंडलेश्वर विशोकानंद जी भारती,पंडित सूर्यनारायण शर्मा, डॉक्टर गोविंद भदाणी ,डॉ राज भारती जी इन सभी  विद्वानों का सम्मान हुआ। सभी विद्वानों ने एक स्वर एवं एकमत से गायत्री एवं संध्या को करने के लिए विशेष आवाहन ब्राह्मणों से किया । यह स्पष्ट रूप से कहा गया कि ब्राह्मणों के लिए गायत्री एवं संध्या अनिवार्य है।वेद जननी गायत्री निश्चित रूप से ब्राह्मणों का कल्याण करने वाली हैं। 

"वेद पाठ प्रतियोगिता"  वरिष्ठ वर्ग के अंतर्गत वेदों के सूक्तों के उत्कृष्ट पाठ के लिए प्रथम पुरस्कार मुंबई के पंडित शक्ति कुमार तिवारी  आत्मज़ जी श्री हृदय शंकर तिवारी जी को सम्मानित किया गया। द्वितीय पुरस्कार के लिए राजन शर्मा आत्मज श्री नरेश कुमार शर्मा तथा जीवन दत्त जी उपाध्याय, तृतीय पुरस्कार पंडित कैलाश शर्मा जी को मिला।

वही बाल वर्ग के प्रतियोगिता में सुश्री हुनर शर्मा आत्मजा श्री उत्तर उत्तम शर्मा को प्रथम तथा अंशु  शर्मा आत्मजा उत्तम शर्मा को द्वितीय स्थान मिला। इन सभी को आज सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।


सप्त दिवसीय वेद ज्ञान सप्ताह कार्य 7 दिन के कार्यक्रम में व्याख्यान देने वाले सभी विद्वानों को सर्टिफिकेट साल , पुष्प माला मां गायत्री की प्रतिमा भेंट देकर सम्मानित किया गया । वेद पर व्याख्यान देने वाले विद्वानों में मुंबई से आए  पं शक्ति कुमार तिवारी आत्मज हृदय शंकर तिवारी, आचार्य महामंडलेश्वर विशोकानंद जी भारती,पंडित सूर्यनारायण शर्मा, डॉक्टर गोविंद भदाणी ,डॉ राज भारती जी इन सभी का सम्मान हुआ।

कार्यक्रम में  यज्ञ प्रसाद जी शर्मा सह संयोजक के भूमिका में रहे। कार्यक्रम में उत्तम जी शर्मा, श्याम सुंदर जी बोड़ा ,सुरेंद्र जी शर्मा ,श्री विनोद जी शर्मा पत्रकार (जनतंत्र की आवाज )जयपुर, राज भारती जी ,वेद प्रकाश शर्मा  जी ,वेद प्रकाश सारस्वत जी ,नारायण प्रसाद शर्मा ,अरुण कुमार जी, वरुण कुमार जी ,मनोज कुमार जी ,अंशु जी, हुनर जी शर्मा,मुकुल शर्मा, सुरेश श्रीमाली जी, दीनदयाल ताउनिया यह सभी गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ