शराबी युवक ने पत्नी की पिटाई कर उसके ऊपर फेंका तेजाब,*

 *शराबी युवक ने पत्नी की पिटाई कर उसके ऊपर फेंका तेजाब,*


सुभाष तिवारी लखनऊ


            जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चक राजेपुर गांव में रविवार की रात नशे में युवक ने पत्नी की पिटाई करने के साथ ही शरीर पर तेजाब फेंक दिया। 

          उक्त गांव निवासी चार बच्चों की मां हसरूल का पति अशरफ उर्फ दरोगी देररात नशे की हालत में घर पहुंचा। इसी को लेकर कहासुनी होने पर पत्नी की पिटाई करने लगा। प्रतिरोध करने पर मेहंदी में डालने वाला तेजाब उसके ऊपर फेंक दिया। उसका पेट व शरीर के अन्य भाग झुलस गए। 

        आरोप है कि उसने चाकू मारने का भी प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर पास-पड़ोस के लोग जुटने लगे तो वह फरार हो गया। पड़ोसियों ने झुलसी महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया।

        थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

टिप्पणियाँ
Popular posts
दरोगा ओर महिला पुलिस कर्मी मना रहे थे बन्द कमरे में रंगरेलियां,* *मौके पर महिला पुलिस कर्मी के परिवार ने दरोगा को दबोचा,*
चित्र
चंदवा कस्तूरबा विद्यालय की एक बिमार छात्रा की मौत और एक छात्रा की रिम्स रेफर तथा 14 बिमार होने के बाद*,
चित्र
नई दिल्ली स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों ने 30 साल की महिला के साथ किया गैंगरेप, चारों आरोपी गिरफ्तार
चित्र
कुशलगढ़ राजस्थान रीट की परीक्षा के पूर्व चेकिंग के दौरान ब्राह्मण युवक की। जनेऊ निकालने पर सनाती हिंदू समाज और ब्राह्मण समाज में रोष*
चित्र
हर माता पिता कराएं बच्चों का नामकरण संस्कार -- पंडित शांति स्वरूप
चित्र