पिछली सरकारों ने किया जनता को भ्रमित, प्रदेश का विकास कांग्रेस सरकार में ही सम्भव-संजय मिश्रा*

 *पिछली सरकारों ने किया जनता को भ्रमित, प्रदेश का विकास कांग्रेस सरकार में ही सम्भव-संजय मिश्रा*


सुभाष तिवारी लखनऊ


पट्टी 

पिछली सरकारों में जनता को भ्रमित करके क्षेत्र के विकास के नाम पर अपना विकास किया गया।  जिन मुद्दों पर उन्होंने चुनाव लड़कर जीत हासिल किया उसे भूल कर अपने निजी स्वार्थ में लिप्त होकर सत्ता का दुरुपयोग किया गया उक्त बातें 249 विधानसभा क्षेत्र पट्टी में  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और प्रसिद्ध समाजसेवी संजय मिश्रा ने विधानसभा क्षेत्र पट्टी में ग्रामसभा कोटिया रामगढ़ा में जनसंपर्क के दौरान लोगों से कही।  उन्होंने कहा कि कोई भी दल विश्वास के लायक नहीं है सिर्फ कांग्रेस के कथनी और करनी में कोई भेद नहीं है और यही वह दल है जिसने देश की आजादी के लिए सबसे अधिक बलिदान दिया इसलिए आम जनमानस की भावनाओं को सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही समझ सकती है इस दौरान वह लालता प्रसाद तिवारी, अंबुज तिवारी, सीताराम तिवारी, जितेंद्र कुमार तिवारी ,अरविंद तिवारी, राम सजीवन तिवारी ,राजेश तिवारी, राकेश त्रिपाठी ,राजेंद्र त्रिपाठी ,धर्मराज तिवारी ,प्रेम नारायण तिवारी, हरिश्चन्द्र तिवारी, प्रेमचंद तिवारी ,अजब नारायण तिवारी ,संदीप यादव ,नागेंद्र कुमार तिवारी ,राजमणि पांडे, छोटे लाल पांडे ,पवन पांडे ,अंकित पांडे, श्याम शंकर पांडे, सुरेश मिश्र , बृजेश पांडे गिरीश चंद्र मिश्र, राममूर्ति मिश्र, (पूर्व प्रधान )रामायण दुबे, घनश्याम दुबे ,अनिल कुमार दुबे सुरेश चंद्र मिश्र आदि लोगो से मुलाकात किये। इस दौरान उनके साथ आसपुर देवसरा ब्लाक अध्यक्ष विवेक पांडेय, जगत मिश्रा, साधू ओझा, विजय गिरी आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ