स्वतंत्र देव का अखिलेश पर तंज,जब साइकिल हो पंक्चर,क्या करेगा पैसेंजर

 स्वतंत्र देव का अखिलेश पर तंज,जब साइकिल हो पंक्चर,क्या करेगा पैसेंजर


सुभाष तिवारी लखनऊ

लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियां जीत का परचम लहराने के लिए चुनावी मैदान में पूरा जोर लगा दिया हैं।सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे पर सियासी तीर से जबरदस्त हमले किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर ट्वीट करते हुए जोरदार तंज कसा है।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा, जब साइकिल ही हो पंचर, तो क्या करेगा पैसेंजर,उन्होंने ट्वीट में फोटो भी पोस्ट की है। इसमें अखिलेश यादव हैं और उनसे गठबंधन कर चुके नेताओं की फोटो है। 2017 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने बसपा मुखिया मायावती के साथ गठबंधन किया था‌। चुनाव परिणाम आया तो भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला था।इसके बाद मायावती ने अखिलेश यादव के साथ गठबंधन खत्म करने का ऐलान किया था।


2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन किया था। चुनाव परिणाम में सपा-कांग्रेस गठबंधन को उत्तर प्रदेश में करारा झटका लगा था। इसके बाद सपा और कांग्रेस ने अपनी-अपनी राहें अलग कर ली थी। इस बार अखिलेश यादव रालोद मुखिया जयंत चौधरी के साथ गठबंधन किया है। अखिलेश और जयंत साझा चुनावी सभा कर रहे हैं। भाजपा पर हमला कर रहे हैं।वहीं अब स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव पर करारा तंज कसा है।


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख


पहला चरण - 10 फरवरी - 58 सीट


दूसरा चरण - 14 फरवरी - 55 सी


चौथा चरण - 23 फरवरी - 60 सीट


पांचवा चरण - 27 फरवरी - 60 सीट


छठा चरण - 3 मार्च - 57 सीट


सातवां चरण - 7 मार्च - 54 सीट


चुनाव परिणाम  10 मार्च को आएगा।

टिप्पणियाँ
Popular posts
कवर नगर मोनेटो धर्मशाला रोड पर अवैध निर्माण
चित्र
हर माता पिता कराएं बच्चों का नामकरण संस्कार -- पंडित शांति स्वरूप
चित्र
हमारे रसूल ने फरमाया है कि* *देश के प्रति वफादार रहें आमिल शेख हातिम भाई मनावर वाले*
चित्र
छाया रानी मैमोरियल सेवा समिति जयपुर ने रीट परीक्षार्थियों एवम उनके परिजनों हेतु निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा एवम जल, चाय व भोजन बूथ संचालित किया।*
चित्र
डॉ कैलाश चन्द्र शर्मा वरिष्ठ चिकित्साधिकारी ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी श्रीमाधोपुर का सम्मान करते हुए श्री श्री १००८श्रीरामानुजाचार्य श्रीमद् जगद्गुरू लोहार्गल सूर्य पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य जी महाराज
चित्र