भाजपा नेता डॉ.बराला के जन्मदिन पर हुए अनेक कार्यक्रम —सादगी से मनाया डॉ.बराला ने अपना जन्मदिन

 भाजपा नेता डॉ.बराला के जन्मदिन पर हुए अनेक कार्यक्रम 

—सादगी से मनाया डॉ.बराला ने अपना जन्मदिन


चौमूं. भाजपा के वरिष्ठ नेता, स्वाभिमान ग्रामीण विकास संस्थान अध्यक्ष एवं बराला हॉस्पिटल चौमूं के निदेशक डॉ. श्रवण बराला के जन्मदिन पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जन्मदिन कार्यक्रम की शुरुआत डॉ.बराला ने दादर धाम जुगजीवण बाबा के दर्शन कर एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान डॉ.बराला ने धाम परिसर में स्थानीय सरपंच जगदीश निठारवाल, पूर्व सरपंच सुवालाल, कालूराम मांड्या, सुल्तान चौपड़ा, हरदेव चौपड़ा, कुमावत समाज अध्यक्ष सोहनलाल कुमावत, पंस. सदस्य गोपाल गुलिया,कजोड़ गोरा, रामस्वरूप नासना, गंगाराम जीतरवाल, सीताराम रोलानिया, बंशीधर डागर, एडवोकेट चरण सिंह आदि वरिष्ठ नागरिकों के साथ पौधारोपण किया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने डॉ.बराला का साफा बंधवाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इधर डॉ.बराला ने जाहोता ग्राम पंचायत में डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। यहां डॉ.सीताराम बिदावत, मनीष बिदावत व पंस. सुनीता वर्मा, अभिषेक सांवरिया, विष्णु अग्रवाल, प्रहलाद पटवारी, सांवरमल प्रजापत एवं रामचंद्र आदि गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके बाद डॉ.बराला ग्राम आष्टीकलां स्थित गौशाला पहुंच गायों को हरा चारा एवं गुड खिलाया एवं गौशाला के लिए एक पिकअप गाडी चारे की उपलब्ध करवाई। यहां एडवोकेट सुरेन्द्र बोचल्या, युवा नेता कमल बोचल्या, पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सांवरमल बोचल्या, गौशाला उपाध्यक्ष नारायण कुमावत, सुरेश बोचल्या, महेश खीचड़, अनुसूचित मोर्चा उपाध्यक्ष मुकेश रैगर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष इमामुद्दीन मनिहार आदि ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके बाद डॉ.बराला ने चौमूं के भगत सिंह सर्किल पहुंचकर शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। यहां जांगिड समाज की ओर से डॉ.बराला के जन्मदिन पर पक्षियों के लिए परिण्डे एवं दाने के लिए पात्र लगाएं गए। कार्यक्रम में रामस्वरूप जांगिड़, घासीराम जांगिड, मामराज, रामपाल, मोहनलाल जांगिड सहित जांगिड़ समाज के द्वारा माल्यार्पण कर जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद डॉ.बराला चौमूं शहर के बापू बाजार स्थित शारदा पुस्तकालय में जारी लघु पुस्तक मेले में शिरकत की। इस मौके पर डॉ. बराला ने कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में पुस्तकों का महत्व कम नहीं है। पुस्तकों के साथ बिताया गया समय हमें वास्तविक प्रगति की ओर लेकर जाता है। इसलिए पुरानी पीढ़ी को पुस्तकों के साथ बिताया समय एवं अनुभवों के बारे में नई पीढ़ी को बताकर उनका मार्गदर्शन करना चाहिए। इस दौरान डॉ.बराला ने पुस्तकालय की दुर्लभ ऐतिहासिक पुस्तकों का अवलोकन भी किया। इधर कचोलिया ग्राम में रामस्वरूप नासना, प्रहलाद ओला, सरदार नासना, राकेश निठारवाल, सबीर खान आदि ने डॉ.बराला का माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी। ग्राम रामपुरा में अध्यक्ष डॉ.अम्बेडकर विचार मंच राजेश तानावाड़, बुधिष्ट गोठवाल एवं गोठवाल समाज के द्वारा गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके बाद डॉ.बराला अस्पताल पहुंचने पर उत्तमा सेवा समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश बुनकर, रैगर समाज के बंशीधर जाजोरिया, भंवरलाल हरसोलिया, राजेश वर्मा एवं कालाडेरा पूर्व सरपंच विष्णु नागर ने पहुंच कर माल्यार्पण एवं साफा बंधवाकर शुभकामनाएं दी। इधर ओबीसी मोर्चा राजस्थान महिला प्रकोष्ठ के मंजू चौधरी, ओबीसी महासभा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच करीरी हरफूल ऐचरा,सुभाष यादव, मुक्तिलाल यादव, ओमप्रकाश, देवेंद्र, कैलाश परिहार ने डॉ.बराला को साफा व मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। इधर बराला हॉस्पिटल में डॉक्टर्स एवं स्टाफ की ओर से आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में डॉ.बराला ने केक काटा। इस दौरान निदेशक डॉ.जी.एल. जाट, डॉ.ललित गर्ग, डॉ.हनुमान बराला, डॉ.विनय अग्रवाल, डॉ. पूरण सैनी, डॉ.मुकेश कुलदीप, डॉ.हरफूल चौधरी, डॉ.शिखा मील, डॉ.विपिन बराला, डॉ.महेश तंवर, डॉ.लखपत यादव, डॉ.कपिल देव शर्मा ने साफा बंधवाया, गुलदस्ते भेंट किए एवं माल्यार्पण कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। वहीं बराला नर्सिंग कॉलेज के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों एवं अफोर्ड प्लान टीम ने भी डॉ.बराला का माल्यार्पण कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके बाद डॉ. बराला जयपुर–सीकर बाईपास बराला अस्पताल सर्विस रोड पहुंचे और पौधारोपण किया। इसके बाद ग्राम ईटावा—भोपजी पहुंचे। यहां तालाब वाले बालाजी सेवा संस्थान अध्यक्ष अजय पलसानिया व हनुमान सहाय गौरा एवं उनकी टीम ने डॉ.बराला का माल्यार्पण व साफा बंधवाकर जनमदिन की शुभकामनाएं दी। इसके बाद डॉ.बराला ने यहां केक काटकर जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम का संचालन सूरज चौधरी ने किय। इधर सोशल मीडिया पर रातभर डॉ.बराला को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी रहा। वहीं डॉ.बराला ने अपने जन्मदिन पर अपने सभी शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा कि आपका प्यार, स्नेह सदैव मिलता रहे, आपके इसी प्यार भरे स्नेह की बदौलत मुझे नई ऊर्जा मिली, जिसकी बदौलत मैं  आजीवन सामाजिक एवं मानवीय सेवा कार्यों मे सदैव संघर्षरत रहूंगा।

फोटो कैप्शन...चौमूं के भगत सिंह सर्किल पर भाजपा नेता डॉ.श्रवण बराला के सानिध्य में पौधारोपण एवं पक्षियों के लिए परिण्डे बांधते लोग। संलग्न

चौमूं के मगध नगर स्थित शहीद भगत सिंह सर्किल पर शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ.श्रवण बराला। संलग्न

चौमूं के बराला हॉस्पिटल में जन्म दिन पर माल्यार्पण एवं साफा बंधवाकर स्वागत करते लोग। संलग्न

टिप्पणियाँ