पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी और नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

 पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी और नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा







आलाकमान तक जा पहुंची चौमू मे कांग्रेस के अंतर्कलह की लड़ाई


मुख्यमंत्री को कांग्रेस पदाधिकारियों ने 10 सूत्रीय मांग  को लेकर सौंपा ज्ञापन



कांग्रेस कमेटी ब्लॉक चौमू  गोविंदगढ़ एवं पार्षदों के एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात 



पूर्व विधायक भगवान सहाय और नगरपालिका अध्यक्ष की शिकायत लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता


पार्षदों ने पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की बात रखी मुख्यमंत्री के सामने


चौमू. जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर कांग्रेस कमेटी ब्लॉक चौमू गोविंदगढ़ एवं कांग्रेसी पार्षदों का एक शिष्टमंडल  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर 10 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा शिष्टमंडल में गोविंदगढ़ पंचायत समिति के पूर्व प्रधान भगवान सहाय यादव एवं लालचंद शेरावत ने बताया की चौमू विधानसभा क्षेत्र में पंचायत समिति चुनावो में  पूर्व प्रधान भगवान सहाय यादव एवं पूर्व प्रधान लालचंद शेरावत व पूर्व कृषि उपज मंडी समिति चौमू के अध्यक्ष सांवरमल जाट एवं वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों ने पंचायत समिति सदस्य की टिकट मांगी थी लेकिन पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने टिकट नहीं दी जिसके कारण पंचायत समिति गोविंदगढ़ में कांग्रेस का बोर्ड नहीं बन पाया कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी ब्लॉक चौमू अध्यक्ष  लालाराम बलेसरा एवं कांग्रेस कमेटी ब्लॉक गोविंदगढ़ अध्यक्ष हरिनारायण यादव ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिवार वालो एवं रिश्तेदारों के सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर करने का आरोप पूर्व विधायक सैनी पर लगाया एवं  कांग्रेस सरकार में सरकारी कर्मचारियों के स्थानांतरण मैं भी भ्रष्टाचार हो रहा है जिससे चौमू विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी कमजोर हो रही है ज्ञापन के दौरान चौमू नगर पालिका उपाध्यक्ष किरण शर्मा एवं पूर्व  प्रतिपक्ष नेता शैलेंद्र चौधरी एवं पार्षद महेंद्र लांबा ने बताया कि चौमू नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड  है पूर्व विधायक के पुत्र विष्णु सैनी नगरपालिका में अध्यक्ष है अध्यक्ष के द्वारा कांग्रेस पार्षदों  को प्रताड़ित किया जा रहा है नगरपालिका में क्षेत्र में अवैध निर्माणों में भ्रष्टाचार हो रहा है कार्यक्रम के दौरान पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सांवरमल चौधरी एवं कांग्रेसी नेता डॉ गोगराज गढ़वाल ने चौमू चंदवाजी सड़क मार्ग स्थित कुशलपुरा टोल के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमों को राजस्थान सरकार वापस लेने की मांग की शिष्टमंडल ने पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी और पुत्र विष्णु सैनी के खिलाफ 10 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सोफा और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक सैनी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य मुकेश शर्मा युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनुज आत्रेय कांग्रेस कमेटी चौमू पूर्व अध्यक्ष शंकर लाल चतुर्वेदी छीतरमल जलथूरिया कांग्रेस कमेटी संगठन महामंत्री रामकिशोर मेला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रभात शर्मा कांग्रेस कमेटी ब्लॉक महामंत्री अशोक यादव जयपुर जिला देहात कांग्रेस जिला महासचिव राजकुमार शर्मा पालिका चौमू नगरपालिका पार्षद कन्हैयालाल भावरिया महेश मीणा उत्तम गोठवाल राधिका सैनी किरण योगी ममता चौधरी उत्तम गोठवाल महेंद्र लांबा महेश मीणा कांग्रेस कमेटी ब्लॉक मीडिया प्रभारी संजय योगी मदन मोहन सैनी सीताराम चौधरी परमानंद गुर्जर जगदेव गढ़वाल सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे

टिप्पणियाँ