कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री स्वर्गीय महेश जोशी प्रथम पुण्यतिथि अभय प्रशाल स्टेडियम में स्मृति सभा में आयोजित किया गया


*ललित गोलेछा की रिपोर्ट*

 *स्वर्गीय महेश जोशी स्पष्ट वादी के साथ कर्मयोगी थे दिग्विजय सिंह*

*स्वर्गीय महेश जोशी स्पष्ट वादी बेकार वह जिंदादिल नेता थे राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन*

*स्वर्गीय जोशी ने देश में युवा कांग्रेस को खड़ा किया पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया*

*स्वर्गीय महेश जोशीहमारे मार्गदर्शक स्पष्ट वादी जनसेवक थे कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी*

कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री स्वर्गीय महेश जोशी प्रथम पुण्यतिथि अभय प्रशाल स्टेडियम में स्मृति सभा में आयोजित किया गया



जहां

कांग्रेस को वर्तमान में महेश जोशी जैसे स्पष्टवादी ,बेबाक और जिंदादिल नेता की जरुरत है क्योंकि आजकल उनके जैसे नेता दिखाई ही नहीं देते !जब सत्ता में रहे तो भी खूब चर्चा में रहे ,नहीं रहे तो भी चर्चाओं में रहे,कभी शहर की राजनीति को लेकर तो कभी प्रदेश की | महेश जोशी प्रदेश कांग्रेस के उन चुनिन्दा नेताओं में से एक थे जिन्होंने देश में युवा कांग्रेस को खड़ा किया ,दिल्ली भी खूब रहे|मौका आने पर पार्टी के हित की बात को दिल्ली दरबार तक भी पहुंचा देते थे | अपनी पार्टी के नेताओं पर तो उनकी खासी पकड़ थी ही लेकिन विपक्षी पार्टी के कई नेताओं से भी उनकी गहरी मित्रता रही थी,उनके साथ रहे कई नेता देश के बड़े नेता बने | उन्होंने अपनी पारखी नज़रों व अनुभव से प्रदेश में हजारों युवाओं को कांग्रेस से जोड़ा और कईयों को बड़ा नेता तक भी बना दिया | जनता के कार्यो और पार्टी के प्रति उनका समर्पण देखते ही बनता था | आज कुछ इस तरह के खूब किस्से कांग्रेस नेता स्वर्गीय महेश जोशी की स्मृति सभा में सुनने को मिले | 


स्मृति सभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ,प्रख्यात पत्रकार ,विचारक ,राजनीतीक विश्लेषक वेदप्रताप वैदिक,राष्ट्रीय कवि ,वरिष्ठ नेता पंडित सत्यनारायण सत्तन ,कांग्रेस नेता सज्जनसिंह वर्मा ,कांतिलाल भूरिया ,अरुण यादव,जीतू पटवारी ने स्वर्गीय महेश जोशी के राजनीति से जुड़े किस्से सुनाए और उनकी यादों को ताजा किया | स्मृति सभा में सबसे ज्यादा जिन्दादिली से उन्हें याद किया तो भाजपा नेता , कवि सत्यनारायण सत्तन ने | उन्होंने कहा कि महेश जोशी ने महेश नाम को आत्मसात किया |राजनीति के हलाहल से वो भी नहीं बचे !लेकिन उनकी खासियत थी कि उन्होंने विपक्ष में रहे नेताओं और अपने मित्रों को यह आभास तक नहीं होने दिया कि हम एक दुसरे के विरोधी हैं , राजनीति में भी उन्होंने समरसता का भाव रखा | वो अपनी दो टूक बातों ,बेबाकी ,स्पष्टवादिता और जिंदादिली से पहचाने जाते थे | महेश वास्तव में महेश ही थे |


स्मृति सभा में आज वेदप्रताप वैदिक ने अपने अभिन्न मित्र के साथ की अपनी शैक्षणिक यात्रा शेयर की और कहा कि महेश जोशी का जो विजन राजनीति को लेकर था वह ज़बरदस्त था |जब भी मैंने कोई धरना,प्रदर्शन ,आंदोलन किया उनका साथ खूब मिला | हमने साथ -साथ पढ़ाई भी की और जेल में भी साथ समय बिताया | बड़ा ही दुखद है मेरे सच्चे दोस्त का जाना ,राजनीति में महेश जोशी जैसे नेता बिरले ही होते हैं |पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी अपने उद्बोधन में महेश जोशी को अपना मार्गदर्शक बताते हुए कुछ राजनीतिक किस्से साझा किए और यह कहा कि वे अपनी बात पर सदा अटल रहते थे |मैंने राजनीति में रहते और मुख्यमंत्री रहते हुए कभी भी उनकी सलाह और बात को टाला नहीं, इंदौर में मैंने और उन्होंने मिलकर महात्मा गाँधी संस्थान की स्थापना की | उनके जैसे नेता की हमें खूब जरुरत है |


 पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने भी अपने पिता स्वर्गीय सुभाष यादव और महेश जोशी के रिश्तों पर प्रकाश डालते हुए महेश जोशी के पुत्र दीपक (पिंटू ) की तारीफ़ करते हुए कहा कि यह मेरे काका का बेटा है ,सगे भाई के समान ही मेरा छोटा भाई है |पिंटू महेश काका की राजनीति को आगे बढ़ाने की विशेष योग्यता रखता हैं | स्मृति सभा में पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने भी महेश जोशी को अपना राजनीतिक गुरु माना और पिंटू जोशी को महेश जोशी की तरह सबका साथ मिले, यह बात भी दमदारी से रखी |जीतू पटवारी ने भी स्वीकार किया कि मुझे भी युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाने में महेश काका की मुख्य भूमिका रही और उनका खूब स्नेह मिला | कांतिलाल भूरिया ने भी महेश जोशीजी के साथ के किस्से सुनाए और बताया कि कैसे उन्होंने उनकी मदद की |कामरेड राजेश शर्मा ने कुछ शेर महेश जोशी की जिंदादिली और स्पष्टवादिता को लेकर सुनाते हुए आयोजन के सूत्रधार की भूमिका निभाई और महेश जोशी के साथ बिताए गए समय को याद किया | स्मृति सभा में अभिभाषक ,लेखक ,नेता अनिल त्रिवेदी , भाजपा नेता भंवरसिंह शेखावत ,इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविन्द तिवारी ,कांग्रेस नेता प्रेम चंद गुड्डू ,विनय बाकलीवाल ,सत्यनारायण पटेल ,विशाल पटेल ,सदाशिव यादव ,अमन बजाज और बड़ी संख्या में महेश जोशीजी को याद करने वाले,याद रखने वाले अभय प्रशाल में मौजूद थे | 


कुलमिलाकर स्वर्गीय महेश जोशी की स्मृति सभा से यह बात तो स्पष्ट हो गई है कि महेश जोशीजी के जीवन से जुड़े किस्से किसी किताब से कम नहीं ! हर पन्ने पर हमें कुछ खट्टे, कुछ मीठे और कुछ यादगार किस्से ही मिलेंगे, कुछ नहीं मिलेगा तो वह है राजनीति में चाटूकारिता से जुड़ा हुआ कोई किस्सा ...काका साब को प्रथम पुण्य स्मरण पर शत शत नमन ...पिंटू जोशी को इस बात के लिए खूब धन्यवाद की उन्होंने आज महेश जोशीजी से जुड़े हुए लोगों को दूर -दूर से बुलाकर एक यादगार आयोजन कर दिया . सरगी महेश जोशी के बड़े भ्राता संगीत डायरेक्टर कमला शंकर जोशी ने कहां की महेश अपने इरादों में कार्यों में अटल था 

आयोजन में भाजपा रतलाम जिला महामंत्री कीर्ति शरण सिंह राठौड़ मोकमपुरा मानवेंद्र क्लब के सचिव अजय निगम प्रमोद जोशी निलेश मेहता लल्लन तिवारी विनोद सोनी अशोक सिंह बड़वास टीटी जोशी सहित हजारों लोग उपस्थित थे

स्वर्गीय महेश जोशी के पुत्र दीपक उर्फ पिंटू जोशी ने कहा कि आदरणीय जोशी ने हमें जो मार्ग दिया है स्पष्टवादी बनकर जनसेवा करो आप सबके आशीर्वाद और सहयोग की सदैव अपेक्षा रहेगी

टिप्पणियाँ