भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने दिल्ली की घटना को बताया पत्थर जिहाद, कहा-यूपी में हुआ तो चलेगा बुलडोजर

 भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने दिल्ली की घटना को बताया पत्थर जिहाद, कहा-यूपी में हुआ तो चलेगा बुलडोजर


सुभाष तिवारी लखनऊ

लखनऊ।उन्नाव से हिंदुत्व के फायर ब्रांड भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने दिल्ली में हनुमान जयंती के अवसर पर हुई पत्थरबाजी की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस घटना को मैं पत्थर जिहाद का नाम दूंगा।योजना बद्ध तरीके से पत्थर चलाए गए हैं।इस घटना में विपक्षी दलों का भी हाथ हो सकता है।राजनीतिक दल हिंदू-मुस्लिम एकता पर नींबू निचोड़ने का काम कर रहे हैं। पत्थर फेंके जा रहे हैं, इसलिए बुलडोजर चलाया जा रहा है।अभी तक कश्मीर के लोगों ने पत्थर फेंकते हुए देखा था,अब रामनवमी के दिन पूरे देश में पत्थर फेंके जा रहे हैं।


भाजपा सांसद ने कहा कि जुमे की नमाज के बाद जब लोग मस्जिद से निकलते हैं तो उनके हाथ में पत्थर होते हैं।क्या मस्जिदों में पत्थर फेंकना सिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के किसी त्योहार पर हिंदुओं ने पत्थर नहीं फेंके,लेकिन हनुमान जयंती के दिन आखिर क्यों पत्थर फेंके ग‌ए।


भाजपा सांसद ने लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा पढ़ने को क्रिया पर प्रतिक्रिया बताया।उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे देश हैं,जहां अजान पर प्रतिबंध है।अजान से ध्वनि प्रदूषण फैलता है।इसलिए लोगों ने इसे बंद करने की मांग की है।सरकार इस पर कोई नीति निर्धारित करेगी।


भाजपा सांसद ने कहा कि मुसलमान भारतीय जनता पार्टी के साथ है और यही वजह है कि चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनी। हिंदू- मुसलमान करना विपक्ष का काम है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
कवर नगर मोनेटो धर्मशाला रोड पर अवैध निर्माण
चित्र
हर माता पिता कराएं बच्चों का नामकरण संस्कार -- पंडित शांति स्वरूप
चित्र
हमारे रसूल ने फरमाया है कि* *देश के प्रति वफादार रहें आमिल शेख हातिम भाई मनावर वाले*
चित्र
छाया रानी मैमोरियल सेवा समिति जयपुर ने रीट परीक्षार्थियों एवम उनके परिजनों हेतु निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा एवम जल, चाय व भोजन बूथ संचालित किया।*
चित्र
डॉ कैलाश चन्द्र शर्मा वरिष्ठ चिकित्साधिकारी ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी श्रीमाधोपुर का सम्मान करते हुए श्री श्री १००८श्रीरामानुजाचार्य श्रीमद् जगद्गुरू लोहार्गल सूर्य पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य जी महाराज
चित्र