यूथ पार्लियामेंट की कार्यकारिणी का विस्तार - शारदा परमार ने राष्ट्रीय सरंक्षक की अनुशंसा पर किया कार्यकारिणी विस्तार

 जनतंत्र की आवाज ब्यूरो बांसवाडा

- यूथ पार्लियामेंट की कार्यकारिणी का विस्तार

- शारदा  परमार ने राष्ट्रीय सरंक्षक की अनुशंसा पर किया कार्यकारिणी विस्तार




बांसवाड़ा, 04 मई 2022: यूथ पार्लियामेंट डीएनटी की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। राष्ट्रीय सरंक्षक(महिला विंग) द्वारा संगठन को और अधिक सक्रिय तथा मजबूत बनाने के उद्देश्य से अर्पित गर्ग को युवा विंग राजस्थान का प्रदेश महामन्त्री पद पर नियुक्त किया गया है। मुख्य संगठन के राष्ट्रीय सरंक्षक शिला हेम्ब्रम ने बताया कि यूथ पार्लियामेंट महिला विंग की राष्ट्रीय सरंक्षिका शारदा परमार तथा राष्ट्रीय मैनेजमेंट बोर्ड की सदस्य वर्षा मेघवाल प्रदेश अध्य्क्ष प्रगति उपाध्याय राष्ट्रीय सदस्य साक्षी दत्त प्रदेश महामंत्री भारतीय शर्मा जसोदा भाटिया प्रदेश मंत्री प्रवीण कलाल मीडिया प्रभारी गोविंद जोशी संगठन मंत्री उन्होंने बताया कि अर्पित गर्ग लंबे समय से आमजन के मध्य रहकर सामाजिक कार्य करते आ रहे है और निशुल्क चिकित्सा सेवाए और जरूरत मन्दो को लंगर वितरण कर अहम भूमिका निभाई थी और अब अर्पित गर्ग जी युवा सांसद संघ में जुड़े है इससे संगठन के विस्तार को और अधिक गति मिलेगी।शारदा परमार ने बताया कि अर्पित गर्ग सदैव जनहित कार्यो में अपनी अहम भूमिका निभाते है इसी कार्यकुशलता के कारण इन्हें सन्गठन में अहम दायित्व सौंपा गया है। शिला हेम्ब्रम ने बताया कि पूरे भारतवर्ष में यूथ पार्लियामेंट डीएनटी की प्रदेश इकाइयों का गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यूथ पार्लियामेंट का मुख्य उद्देश्य सम्पूर्ण भारतवर्ष में जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, चिकित्सा आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। यूथ पार्लियामेंट सम्पूर्ण देशभर में राष्ट्रहित की भावना का विकास करते हुए सामाजिक, राजनीतिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।  उक्त जानकारी शारदा परमार राष्ट्रीय सरंक्षिका महिला विंग यूथ पार्लियामेंट डीएनटी भारत ने दी।

टिप्पणियाँ
Popular posts
दरोगा ओर महिला पुलिस कर्मी मना रहे थे बन्द कमरे में रंगरेलियां,* *मौके पर महिला पुलिस कर्मी के परिवार ने दरोगा को दबोचा,*
चित्र
चंदवा कस्तूरबा विद्यालय की एक बिमार छात्रा की मौत और एक छात्रा की रिम्स रेफर तथा 14 बिमार होने के बाद*,
चित्र
नई दिल्ली स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों ने 30 साल की महिला के साथ किया गैंगरेप, चारों आरोपी गिरफ्तार
चित्र
कुशलगढ़ राजस्थान रीट की परीक्षा के पूर्व चेकिंग के दौरान ब्राह्मण युवक की। जनेऊ निकालने पर सनाती हिंदू समाज और ब्राह्मण समाज में रोष*
चित्र
हर माता पिता कराएं बच्चों का नामकरण संस्कार -- पंडित शांति स्वरूप
चित्र