संतों के सम्मान व पुरस्कार वितरण से हुआ परशुराम जयन्ति महोत्सव का समापन

 संतों के सम्मान व पुरस्कार वितरण से हुआ परशुराम जयन्ति महोत्सव का समापन  



भव्य शोभा यात्रा से मंगलमय हुआ शहर का चपा चपा हजारो ब्राह्मण उमड़े शोभायात्रा में  


आबूरोड सिरोही। विप्र समाज आबूरोड की ओर से आयोजित पांच दिवसीय परशुराम जयन्ति महोत्सव का मंगलवार रात समारोह पूर्वक समापन हुआ। समाज के अध्यक्ष अमित जोशी ने बताया कि जयन्ति महोत्सव के अंतिम दिन शाम को निकली भव्य शोभा यात्रा से शहर का चपा चपा मंगलमय हो गया शोभायात्रा में शहर के सभी क्षेत्रों से हजारो ब्राह्मण उमड़े शोभायात्रा शहर के विभिन मार्गो से निकल कर पुनः परशुराम भवन पहुंची शोभायात्रा के पश्चात परशुराम भवन पर समापन समारोह में पांच दिन तक चली विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को एवं संत रामस्वरूपदास महाराज एवं पंडित भरत महाराज विप्र समाज के संरक्षक शीतल प्रशाद शर्मा अध्यक्ष अमित जोशी ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शोभा यात्रा के लक्की कुपन विजेताओं को भी पुरूस्कार वितरित किये गये। इस अवसर पर समाज की ओर से संरक्षक शीतल प्रशाद शर्मा अध्यक्ष अमित जोशी ने संत रामस्वरूप दास महाराज, पंडित भरत बोहरा, चन्द्रावती हनुमानजी मंदिर के संत का भी शोल उढ़ाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विप्र बन्धुओं को सम्बोधित करते हुए संत रामस्वरूपदास महाराज ने कहा कि ब्राह्मण को इस संसार में सबसे ऊंचा व पूजनीय दर्जा दिया गया है। उसे हमें अपने आचरण से साबित भी करना चाहिये। इस अवसर पर उपस्थित अन्य संतों ने भी अपने विचार प्रकट किये। इस अवसर पर समाज के संरक्षक रामेश्वरदयाल शर्मा, रघुवरदयाल शर्मा केडी जोशी, कमल मिश्रा, डॉक्टर कमलेश व्यास, प्रफुल भारद्वाज, डॉक्टर वीके शर्मा, गोपाल शर्मा, ज्योतिर्मय शर्मा, अनिल जोशी, संतोष भारद्वाज, मनीष परसाई, दिलीप पाण्डे, मनीष सुभाष शर्मा, वेध मुरारीलाल, डाक्टर अशोक शर्मा एवं श्रीमाली समाज के कृष्ण कुमार शर्मा, गौड़ समाज के भगवानदास शर्मा, पंडित रामावतार शर्मा, वैष्णव समाज के तुलसीदास वैष्णव, रमेश वैष्णव, वैष्णव तुषार त्रिवेदी, जीतेन्द्र वैष्णव पंडित आदि की अगुवाई में शोभा यात्रा का संचालन किया गया इस अवसर पर समाज के सौरभ शर्मा, सुरेश गौड़, कैलाश शर्मा, मनोज शर्मा, ओमप्रकाश पुष्करनारायण शर्मा, धर्मेंद्र गौतम, अलोक गौड़, नवल शर्मा, सुधीर जोशी, योगेश मिश्रा निमेष रावल, अनुराग पराशर, पार्षद नीरज शर्मा, रमेश वैष्णव, सुनील खोत, मनीष सुभाष शर्मा, सतयनारायण शर्मा, रामावतार पंडित, मनीष शर्मा, मोहित शर्मा, प्रवीण शर्मा, निखिल जोशी, सुभाष जोशी, तुषार त्रिवेदी, जीतेन्द्र वैष्णव पंडित सहित हजारो विप्र बंधू उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ