राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन, फुलेरा ने मनाया योग दिवस

 राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन, फुलेरा ने मनाया योग दिवस



जयपुर। राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन, फुलेरा के सचिव महेंद्र सिंह कुमावत के नेतृत्व में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नांदरी, किशनगढ़-रेनवाल में विश्व योग दिवस बनाया। यहां बारिश की हल्की फुहारों के बीच विद्यालय स्टाफ ने योग क्रियाओं के जरिये प्रतिदिन योग करने और तन मन स्वस्थ रखने का प्रण लिया। 


विश्व योग दिवस पर हुए इस आयोजन पर राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार छिपा, जयपुर संभाग अध्यक्ष सुरेश सिंह खानडी, सचिव महेश कुमावत और मीडिया सेकेट्री राहुल जैमन ने संगठन के फुलेरा सचिव महेंद्र सिंह कुमावत को बधाई दी।


इस उपलक्ष पर विद्यालय स्टाफ और मेडिकल स्टाफ आंगनबाड़ी स्टाफ एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ