स्काउट गाइड मानव मात्र की सेवा करने में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं-पुरोहित


निर्जला एकादशी पर स्काउट गाइड सदस्यों ने शरबत व रसना

  

स्काउट गाइड मानव मात्र की सेवा करने में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं-पुरोहित



राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में श्री हरदयाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बजरंग कांटा के पास जल सेवा के अंतर्गत निर्जला एकादशी के अवसर पर रिलायंस स्मार्ट के सौजन्य से रसना पिलाई गई,आज रसना के साथ ठंडा शरबत, संपत शर्मा ,भवानी शंकर शर्मा एवं उनके माता श्री संतोष देवी के सौजन्य से पिलाया गया ।              

          दिनेश पुरोहित अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी पंचायत समिति धोद,रिलायंस स्मार्ट स्टोर मैनेजर इन उल्ला खान सहायक मैनेजर शुभम शर्मा डिपार्टमेंट मैनेजर केशव पुरोहित एवं संतोष देवी शर्मा के द्वारा नन्ही नन्ही बालिकाओं को रसना व शरबत पिलाकर शुभारंभ किया गया

        इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश पुरोहित अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा किस्काउट गाइड मानव मात्र की सेवा करने में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहे । इनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है ग्रीष्म काल में स्काउट गाइड द्वारा जीव मात्र की सेवा के लिए पक्षी जल सेवा, पशु जल सेवा, वृक्ष जल सेवा, और मनुष्य जल सेवा करने का बहुत ही नेक कार्य किया जा रहा है । 

            इस अवसर पर जे पी चौधरी, जिला संगठन आयुक्त बसंत कुमार लाटा, सचिव स्थानीय संघ सीकर महेंद्र कुमार पारीक मनोहर लाल भागीरथ सिंह, धनराज सैनी ,मोहनलाल सुखाडिया, निर्मला माथुर ,नंदिरा परवीन ,विनोद एचेरा ,कविता दानोदिया, गुलाब कुमावत,रोनित जोगानी एवं स्काउट गाइड ,रोवर रेन्जर तथा रिलायंस के कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दी

     आज अभिरुचि केंद्र के संभागीयो , स्काउट गाइड व अन्य लोगों को किशोर रामचंदानी इस पर निवासी के सौजन्य से मैंगो फ्रूटी पिलाई गई

टिप्पणियाँ