भगवान सत्यनारायण कथा से होता है दु:खो का अंत-त्रिवेदी

भगवान सत्यनारायण कथा से होता है दु:खो का अंत-त्रिवेदी*

*रामद्वारा मे माघ पूर्णिमा पर हुए धार्मिक आयोजन*

*सागवाड़ा।* श्रीमद भागवत सत्संग समिति द्वारा श्री प्रभुदास धाम रामद्वारा मे  माघ पूर्णिमा पर भगवान श्री सत्यनारायणजी की कथा का आयोजन हुआ।
आचार्य विनोद त्रिवेदी द्वारा कथा के पठन के बाद उन्होने कहा कि भगवान श्री सत्यनारायणजी की कथा श्रवण मात्र से दु:खो का अंत होता है।
कथा से पूर्व यजमान परिवार अशोक भावसार ने गणपति पूजन कर कलश स्थापना की।
इस दौरान अध्यक्ष मुकेश भोई, दिनेश शर्मा, भगवानलाल सेवक,कल्पेश सुथार, बाबुलाल सेवक, अशोक भावसार, भारत शर्मा, मनोहरलाल पंचाल, जयन्तीलाल भावसार,  विनोद गर्ग आदि उपस्थित रहे । 


टिप्पणियाँ