अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं*

*🔴अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं*


*जयपुर(राज.)* मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस (1 मई) के अवसर पर प्रदेशवासियों खासकर श्रमिक वर्ग को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 


अपने संदेश में श्री गहलोत ने कहा कि श्रमिकों के कठोर परिश्रम से ही किसी देश की तरक्की सुनिश्चित होती है। हमारे मेहनतकश श्रमिक विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आजादी के बाद आज देश एवं प्रदेश जिस मुकाम पर है, उसमें श्रमिकों की मेहनत का बड़ा योगदान है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने श्रमिकों, कामगारों एवं खेतीहर मजदूरों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं। उनका लाभ लेकर वे अपने जीवनस्तर को बेहतर बना सकते हैं।


 श्री गहलोत ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण बड़ी संख्या में हमारे श्रमिक अन्य राज्यों में अटक गए थे। उन्हें घर पहुंचाने के लिए हमारे प्रयास कारगर हुए हैं। हमें पूरा विश्वास है कि प्रदेश में जल्द से जल्द सभी औद्योगिक गतिविधियां बहाल होंगी और श्रमिक फिर से अपने रोजगार से जुड़ सकेंगे।


टिप्पणियाँ
Popular posts
मेरा अधिकार संस्था ने 5000 झंडे निशुल्क वितरित किए
चित्र
छाया रानी मैमोरियल सेवा समिति जयपुर ने रीट परीक्षार्थियों एवम उनके परिजनों हेतु निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा एवम जल, चाय व भोजन बूथ संचालित किया।*
चित्र
कवर नगर मोनेटो धर्मशाला रोड पर अवैध निर्माण
चित्र
गरीबो के आसियाने हटाकर गांधीनगर पोस्ट ऑफिस मार्ग पर नाले से सटकर पालिका प्रसाशन की मिली भगत से खुलेआम हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त करने को लेकर मुख्यमंत्री और कलेक्टर को भेजा ज्ञापन।
चित्र
राव घीसाराम स्कूल के 10वीं व 12वीं कक्षा के टॉपर्स का माला व साफा पहनाकर किया सम्मान
चित्र