एक व्यक्ति एक पौधा अभियान का शुभारंभ

 *एक व्यक्ति एक पौधा अभियान का शुभारंभ


*


*पर्यावरण को शुद्ध रखने व पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा अवश्य लगाए- सुभाष जोशी संरक्षक लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़*


*लक्ष्मणगढ़* आज रविवार 8 अगस्त को श्रावण मास की अमावस्या के शुभ अवसर पर लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़ के द्वारा एक व्यक्ति एक पौधा अभियान का शुभारंभ किया गया *प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट के द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत एक व्यक्ति को एक पौधा दिया जा रहा है उस पौधे को वह व्यक्ति लगाए और उसकी देखभाल करे उसका संरक्षण करें यह जिम्मेदारी भी दी जा रही है ट्रस्ट के द्वारा अनेक स्थानों पर पौधे लगाए जा रहे हैं* ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण स्वच्छ भारत अभियान के तहत पौधे लगाए जा रहे हैं पौधे वितरित किए जा रहे हैं जिससे पर्यावरण शुद्ध होगा वातावरण शुद्ध होगा तो हम सभी मनुष्य अनेक बीमारियों से बचेंगे संसार के सभी प्राणी निरोगी एवं स्वस्थ रहेंगे *इस अभियान में तुलसी अनार जामुन मेहंदी नीम गिलोय शीशम मोर पंख चांदनी गुलमोहर सहित विभिन्न प्रकार के पौधे वितरित किए गए* इस कार्यक्रम में संरक्षक दीनदयाल जोशी सुभाष जोशी प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा कमल कुमावत मोती लाल जोशी सुरेंद्र गुर्जर पिंटू सुरेखा अमित सोनी महावीर जांगिड़ महेश कुमावत लक्ष्मीकांत शुक्ला सुरेश सैनी सुरेंद्र कुमावत हर्षित कुमावत विकास कुमावत बाबूलाल कुमावत धीरेन कुमावत खालिद धोबी अयूब तेली अनिल मुरारका एवं ट्रस्ट के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ