अधिकारियों, कर्मचारियों, चिकित्सकों का सफाई अभियान:कलेक्टर यूडी खान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट और बीडीके हॉस्पिटल में की गई सफाई

 अधिकारियों, कर्मचारियों, चिकित्सकों का सफाई अभियान:कलेक्टर यूडी खान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट और बीडीके हॉस्पिटल में की गई सफाई


अधिकारियों ने चलाया सफाई अभियान।

सुरेशसैनी

झुंझुनूं में महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के उपलक्ष में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज जिला मुख्यालय पर सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान के तहत जिला कलेक्ट्रेट और झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में सफाई की गयी। कलेक्ट्रेट और बीडीके अस्पताल में कलेक्टर यूडी खान के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों, चिकित्सकों और स्टाफ सदस्यों के साथ ही नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर सफाई अभियान में योगदान दिया। सफाई अभियान में गांधी जीवन दर्शन समिति के सह संयोजक मुरारी सैनी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।


गांधीजी के मूल्यों को किया याद


कलेक्टर यूडी खान ने कहा कि आजादी के महोत्सव के दौरान गांधीजी के मूल्यों को याद करते हुए श्रम के प्रति समर्पण और श्रम की महत्वता को उजागर करने और गांधीजी के विचारों को कार्यरूप देने के लिये विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला कलेक्ट्रेट और बीडीके अस्पताल में श्रमदान करते हुए सफाई अभियान चलाया गया।कलेक्टर यूडी खान ने स्वच्छता पर बल देते हुए कहा कि गांधी के जीवन से प्रेरित होकर पूरे जिले में ये विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

टिप्पणियाँ